लातेहार कोर्ट में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर – बकाया ऋण पर विशेष राहत
भारतीय स्टेट बैंक के भैंसादोन शाखा प्रबंधक विवेक उत्तम होरो ने व्यवसायिक ऋण के बकायेदारों से अपील की है कि वे 12 सितंबर को लातेहार कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर ऋण समझौता करें और बैंक द्वारा तय शर्तों के अनुसार विशेष छूट व राहत प्राप्त करें। यदि समझौता नहीं होता तो बैंक नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है, जिसमें बकायेदार की जानकारी सार्वजनिक करना भी शामिल हो सकता है।

सौजन्य से:- Hindustan
12 सितंबर को लातेहार कोर्ट परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर
बालूमाथ में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक ने बकायेदार ग्राहकों से अपील की है कि वे ऋण समझौता करके विशेष छूट का लाभ उठाएं। समझौता न करने पर बैंक कार्रवाई कर सकता है। बकायेदारों को इस अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी गई है।
बालूमाथ, प्रतिनिधि। लातेहार कोर्ट परिसर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक,भैंसादोन शाखा के शाखा प्रबंधक विवेक उत्तम होरो ने विशेष रूप से व्यवसायिक ऋण लेने वाले बकायेदार ग्राहकों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर बैंक के साथ ऋण समझौता करें और बैंक की ओर से उपलब्ध पात्रता के अनुसार विशेष छूट एवं राहत का लाभ उठाते हुए पुराने ऋण खाते का निपटारा करें। शाखा प्रबंधक ने बताया कि ऋण समझौते के बाद पात्र ग्राहक भविष्य में बैंक की नियम एवं शर्तों के अनुसार नए ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि लोक अदालत में समझौते का अवसर मिलने के बावजूद ऋण का भुगतान नहीं करने वाले बकायेदारों के विरुद्ध बैंक नियमानुसार कार्रवाई कर सकता है। बैंक द्वारा नियमों के तहत बकायेदार ग्राहकों की जानकारी,नाम अथवा फोटो सार्वजनिक करने की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी संबंधित बकायेदार की होगी। बैंक प्रबंधन ने बकायेदार ग्राहकों से अपील की है कि वे 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर ऋण समझौते का लाभ उठाएं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

