12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सीतामढ़ी में 12 सितंबर को 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें…

सौजन्य से:- Hindustan
12 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
सीतामढ़ी में 12 सितंबर को 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देशन में सभी न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें सुलहनीय वादों का चयन कर पक्षकारों को नोटिस देने का निर्देश दिया गया। इसके माध्यम से विवादों का निपटारा कर न्यायालयों पर बोझ कम होगा।
सीतामढ़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की ओर से 12 सितंबर को वर्ष 2026 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अधिक से अधिक सुलहनीय वादों का चयन कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत किया जाए। साथ ही मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने को कहा गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव ईश्वर चंद्र अकेला ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर सभी न्यायालयों में सुलहनीय मामलों की छंटनी और पक्षकारों को नोटिस भेजने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित नोटिसों की तामिला थाना प्रभारियों के माध्यम से कराई जा रही है, ताकि सभी पक्षकारों को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से विवादों का निपटारा किया जाता है, जिससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिलता है और न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। उन्होंने अधिक से अधिक पक्षकारों से राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होकर अपने मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने की अपील की।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

