होमकानून15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अदालतों को उड़ाने की धमकी
कानून

15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अदालतों को उड़ाने की धमकी

पंजाब में स्वतंत्रता दिवस से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और अदालतों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद पंजाब पुलिस, खुफिया एजेंसियों और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

3 अगस्त 2026 को 07:15 pm बजे
15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अदालतों को उड़ाने की धमकी

सौजन्य से:- Jagran

मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, 15 अगस्त से पहले पंजाब में हाई अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़े ईमेल के बाद सुरक्षा ...और पढ़ें

HighLights

- मुख्यमंत्री, राज्यपाल और अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी।

- खालिस्तान नेशनल आर्मी ने ईमेल भेजकर दी धमकी।

- स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा बढ़ाई गई।

जागरण टीम, लुधियाना/पटियाला। स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब के लुधियाना और पटियाला में मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और जिला अदालतों को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला। इसके बाद पंजाब पुलिस, खुफिया एजेंसियों और साइबर सेल ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

संवेदनशील सरकारी भवनों, अदालतों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह धमकी सोमवार सुबह लगभग 8:57 बजे चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट सिस्टम से जुड़े ईमेल पतों पर भेजी गई।

ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी (केएनए) और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा गुट) से जुड़ा बताया है। पटियाला में जिला अदालत में धमाका करने की धमकी मिली। पुलिस टीम ने जब चेकिंग की तो कुछ नहीं मिला।

15 अगस्त से पहले हाई अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सोमवार सुबह आई एक धमकी भरी ईमेल ने पुलिस और प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया। ईमेल में मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, जिला अदालत समेत कई सरकारी संस्थानों को बम धमाकों से निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

इसके बाद पंजाब पुलिस, खुफिया एजेंसियों और साइबर सेल ने तत्काल जांच शुरू कर दी है तथा संवेदनशील सरकारी भवनों, अदालतों और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस के अनुसार, यह ईमेल सोमवार सुबह करीब 8:57 बजे जिला अदालत, चंडीगढ़ प्रशासन और ई-कोर्ट सिस्टम से जुड़े ईमेल पतों पर भेजा गया।

ईमेल भेजने वाले ने खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी (केएनए) और बब्बर खालसा (परमार-कनाडा गुट) से जुड़ा बताते हुए पंजाब में हथियारबंद संघर्ष शुरू करने का दावा किया है। साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को 15 अगस्त तक बम धमाकों में उड़ाने की धमकी दी गई है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती
कानून

डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?
कानून

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं
कानून

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम
कानून

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत
कानून

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव
कानून

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव
कानून

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
कानून

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?

ताज़ा ख़बरें