होम›वकील›कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट
वकील

कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत शनिवार को कोडरमा के व्यवहार न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में नौ बेंचों ने 16 मामलों को सुलझाते हुए कुल 15.58 लाख रुपये का निपटारा किया। लोक अदालत के निर्णय को अंतिम माना जाता है, जिससे समय‑पैसे की बचत और न्यायालय के बोझ में कमी आती है।

27 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Jharkhand

- Koderma

- 16 Cases Settled In Monthly Lok Adalat, Settlement Amounting To Rs 15.58 Lakh

मासिक लोक अदालत में 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपए का सेटलमेंट

- कॉपी लिंक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में कु

मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति से मामले का समाधान होता है, इसलिए इसे दोनों पक्षों की जीत के रूप में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। लोक अदालत में पारित निर्णय को विधिक रूप से अंतिम माना जाता है और उसके विरुद्ध अपील का प्रावधान नहीं है।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों के समय और पैसे की बचत होती है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। लोक अदालत में बढ़ती लोगों की भागीदारी इसकी उपयोगिता और लोकप्रियता को दर्शाती है।

मामलों की सुनवाई के लिए कुल नौ बेंच गठित की गई थीं। विभिन्न बेंचों में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ अधिवक्ताओं ने मामलों की सुनवाई की। स्थायी लोक अदालत की बेंच में प्रभात सिंह, सदस्य ममता सिंह एवं कुमारी अनुपमा ने मामलों की सुनवाई की।

लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की प्रभारी सचिव सत्यभामा कुमारी सहित विद्युत, वन एवं उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संजय कुमार, सरिता हेम्ब्रम, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सूर्यकांत संदीप, राजकुमार चौधरी, प्रकाश चंद्रा, अनिल कुमार सिंह, आशीष कुमार सिन्हा, मनोज मिश्रा, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार, मो. नसीम सहित अन्य मौजूद थे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर
वकील

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई
वकील

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया
वकील

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम
वकील

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा
वकील

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की
वकील

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान
वकील

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान

सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा
वकील

सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा

ताज़ा ख़बरें