लंबित मामलों को जल्द सुलझाने का मौका, दिल्ली में अगले 3 दिन विशेष लोक अदालत लगेगी
दिल्ली में 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा. इस दौरान बैंक और बीमा से जुड़े मामले, जमीन और संपत्ति के विवाद, सड़क दुर्घटना मुआवजा मामले आदि मामलों को शामिल किया जाएगा.

सौजन्य से:- ndtv.in
अगर आपका कोई मामला लंबे समय से अदालत में चल रहा है और आप उसके जल्द समाधान का इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए राहत लेकर आई है. देश की सबसे बड़ी अदालत की पहल पर 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा, जिनका हल आपसी बातचीत और समझौते से निकल सकता है. इसका मकसद लोगों को जल्दी राहत दिलाना और न्याय तक पहुंच को आसान बनाना है. लंबे समय तक चलने वाले मामलों से लोगों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए इसे एक अहम कदम माना जा रहा है.
क्या है समाधान समारोह 2026
इस खास लोक अदालत का आयोजन 'समाधान समारोह-2026' नाम से किया जा रहा है. ये तीन दिन तक चलेगी. इसमें ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा, जिन्हें दोनों पक्ष आपसी बातचीत से सुलझाने के लिए तैयार हैं. इससे लोगों को लंबे समय से चल रहे मामलों से राहत मिल सकती है. साथ ही अदालतों के चक्कर लगाने और समय बर्बाद होने की परेशानी भी कम हो सकती है.
किन मामलों को मिलेगा फायदा
इस विशेष लोक अदालत में बैंक और बीमा से जुड़े मामले, जमीन और संपत्ति के विवाद, सड़क दुर्घटना मुआवजा मामले, उपभोक्ता शिकायतें, पारिवारिक विवाद और चेक बाउंस जैसे मामलों को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा ऐसे दूसरे मामले भी रखे जा सकते हैं, जिनका हल बातचीत और समझौते के जरिए संभव हो.
लोगों को क्या होगा फायदा
लोक अदालत में मामलों का समाधान सामान्य अदालतों की तुलना में जल्दी हो सकता है. यहां दोनों पक्षों को साथ बैठाकर विवाद खत्म करने की कोशिश की जाती है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कोई कोर्ट फीस नहीं लगती. अगर किसी मामले में पहले कोर्ट फीस जमा की गई है, तो नियमों के अनुसार उसे वापस भी किया जा सकता है. इससे लोगों का समय, पैसा और मेहनत तीनों बचते हैं.
कहां लगेगी विशेष लोक अदालत
ये विशेष लोक अदालत दिल्ली में लगाई जाएगी. इसका आयोजन दिल्ली की कानूनी सहायता देने वाली संस्था कर रही है. जिन लोगों के मामले इस लोक अदालत में शामिल हो सकते हैं, उन्हें इसकी जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा लोग हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट पर जाकर भी जरूरी जानकारी ले सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ट्रेन के वॉशरूम में पानी नहीं होने पर परिवार ने बीच में छोड़ी यात्रा, रेलवे अधिकारियों पर सेवा में कमी; उपभोक्ता आयोग ने ₹16,000 मुआवजा देने का आदेश दिया

एडवांस भुगतान के बावजूद शादी के गहने नहीं देना सेवा में कमी: हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता आयोग ने ज्वेलर को 7.10 लाख रुपये देने का आदेश दिया

बीमा सर्वेयर के दौरे की बात छिपाने पर ₹35 लाख मुआवजे की शिकायत खारिज: जम्मू-कश्मीर उपभोक्ता आयोग

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज

दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को गिरफ्तार करने से पहले 7 दिन का नोटिस दें

पत्नी की लिंक्डइन प्रोफाइल 'पर्याप्त आय' का सबूत नहीं, इससे वह गुजारा-भत्ता पाने के अधिकार से वंचित नहीं हो जाती: बेंगलुरु कोर्ट

खराब मौसम के कारण फ्लाइट रद्द होने पर भी यात्रियों को समय पर सूचना देना जरूरी: उपभोक्ता आयोग ने ₹1.88 लाख मुआवजे का आदेश रखा बरकरार

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को जमीन आवंटन मामले में कर्नाटक की विशेष अदालत ने कार्यवाही रोकी, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
ताज़ा ख़बरें
- 'सजा नहीं मिली तो गौ माता विलुप्त हो जाएंगी': गुजरात कोर्ट ने गोहत्या मामले में 3 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई; मनुस्मृति और वेदों का हवाला दिया
- 'नागज़िला' फ़िल्म निर्माण के दौरान 3.92 करोड़ रुपये का गबन: कोर्ट ने 3 आरोपियों की अग्रिम ज़मानत याचिका की खारिज
- खाते में पर्याप्त पैसे होने के बावजूद बीमा प्रीमियम नहीं काटना सेवा में कमी: उपभोक्ता आयोग ने SBI को ₹2 लाख देने का आदेश दिया
- ऑनलाइन पेमेंट के बावजूद सामान नहीं देने पर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ₹22,734 का जुर्माना, उपभोक्ता आयोग ने दिया मुआवजे का आदेश
- पेशी के लिए लाया गया विचाराधीन कैदी पुलिस हिरासत से फरार, FIR दर्ज
- पुलिस जब मजिस्ट्रेट बन जाए: 'स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट' का अजीबोगरीब मामला
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: मुंबई कोर्ट ने आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा
- मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, दिल्ली की साकेत कोर्ट का आदेश

