होम›मुकदमे›अदालत से:::पूर्व पुलिस अधिकारी को 23 साल बाद मिलेगा राष्ट्रपति पदक
मुकदमे

अदालत से:::पूर्व पुलिस अधिकारी को 23 साल बाद मिलेगा राष्ट्रपति पदक

अदालत से:::पूर्व पुलिस अधिकारी को 23 साल बाद मिलेगा राष्ट्रपति पदक -केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी -मुठभेड़ में दो डकैतों को मार गिराया नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 2003…

21 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
अदालत से:::पूर्व पुलिस अधिकारी को 23 साल बाद मिलेगा राष्ट्रपति पदक

सौजन्य से:- Hindustan

अदालत से:::पूर्व पुलिस अधिकारी को 23 साल बाद मिलेगा राष्ट्रपति पदक

-केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी -मुठभेड़ में दो डकैतों को मार गिराया

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्र ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी विवेक सिंह चौहान को वीरता के लिए ‘राष्ट्रपति पदक’ दिए जाने की मंजूरी दे दी गई है।

केंद्र सरकार की नाराजगी

शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस निर्देश का पालन नहीं किए जाने पर जुलाई में केंद्र के प्रति नाराजगी जताई थी, जिसमें पूर्व पुलिस अधिकारी चौहान को यह पदक देने को कहा गया था। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया कि इस संबंध में फैसला ले लिया गया है और राष्ट्रपति ने चौहान को वीरता के लिए ‘राष्ट्रपति पदक’ दिए जाने को मंजूरी दे दी है। पीठ केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। गृह सचिव ने हाईकोर्ट के उस आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया था, जिसमें निर्देश का पालन नहीं करने पर उन्हें अवमानना का प्रथम दृष्टया दोषी माना गया था।

2003 की घटना

बता दें कि चौहान 2003 में ग्वालियर जिले के घाटीगांव थाने के प्रभारी थे। उन्होंने एक गांव में डकैतों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद उनके खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया था। इस मुठभेड़ में दो डकैत मारे गए थे और चौहान भी घायल हो गए थे। मजिस्ट्रेट जांच में उन्हें दोषमुक्त किए जाने के बाद समय से पहले पदोन्नति और वीरता के लिए ‘राष्ट्रपति पदक’ देने की सिफारिश की गई थी। कई वर्षों तक चली कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने 2018 में राज्य सरकार को पुरस्कार के लिए उनका नाम केंद्र को भेजने का निर्देश दिया था। मध्य प्रदेश सरकार ने 2019 में उनके नाम की सिफारिश की, लेकिन गृह मंत्रालय ने उसी वर्ष बाद में दावे को खारिज कर दिया था।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?
मुकदमे

ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत
मुकदमे

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल
मुकदमे

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं
मुकदमे

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी
मुकदमे

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना
मुकदमे

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
मुकदमे

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न

ताज़ा ख़बरें