होम›फैसले›सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार नए हाई कोर्ट चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की
फैसले

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार नए हाई कोर्ट चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार जजों को विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति की सिफारिश की है। इसमें पटना हाई कोर्ट, कलकत्ता हाई कोर्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट और पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त करने के लिए सिफारिशें शामिल हैं।

9 अगस्त 2026 को 06:16 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार नए हाई कोर्ट चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की

सौजन्य से:- जागरण

कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? SC कॉलोजियम ने की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार जजों को विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। ...और पढ़ें

मुख्य बातें

- कोलेजियम ने चार जजों को मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की।

- जस्टिस वी. कमलेश्वर राव पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनेंगे।

- दो उच्च न्यायालयों के जजों के स्थानांतरण की भी सिफारिश हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार जजों को विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति की सिफारिश की है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में छह अगस्त को हुई कोलेजियम की बैठक में लिया गया।

कोलेजियम ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज जस्टिस वी. कमलेश्वर राव को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए सिफारिश की गई है। बांबे हाई कोर्ट के जस्टिस रवींद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है। कोलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को इसी हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

दो उच्च न्यायालयों के जजों के स्थानांतरण की सिफारिश

एक अन्य निर्णय में कोलेजियम ने दो उच्च न्यायालयों के जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की है। उड़ीसा हाई कोर्ट के जज जस्टिस मानस रंजन पाठक का तबादला गुजरात हाई कोर्ट में किया गया है, उड़ीसा हाई कोर्ट के जज जस्टिस कृष्ण राम महापात्र का तबादला छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में कर दिया गया है।

खबरें और भी

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों पर केंद्र सरकार, हाई कोर्ट के जजों की नियुक्ति और तबादले से जुड़ी मौजूदा प्रक्रिया के नियमों के अनुसार कार्रवाई करेगी।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
NEET-UG 2026 पेपर लीक केस: दिल्ली कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का दिया आदेश, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई
फैसले

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस: दिल्ली कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का दिया आदेश, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

मकान निर्माण में खामियों पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, बिल्डर को 2.10 लाख रुपये देने का आदेश
फैसले

मकान निर्माण में खामियों पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, बिल्डर को 2.10 लाख रुपये देने का आदेश

फ्लाइट का समय बदलने की जानकारी न देने पर ट्रैवल एजेंट को ₹83,800 देने का आदेश, उपभोक्ता आयोग का फैसला
फैसले

फ्लाइट का समय बदलने की जानकारी न देने पर ट्रैवल एजेंट को ₹83,800 देने का आदेश, उपभोक्ता आयोग का फैसला

आजादी की अलग तारीख: पाकिस्तान 14 और भारत 15 अगस्त, जानें क्या है वजह
फैसले

आजादी की अलग तारीख: पाकिस्तान 14 और भारत 15 अगस्त, जानें क्या है वजह

पौड़ी न्यूज़: 10 साल से लापता व्यक्ति को कोर्ट ने कानूनी मृत घोषित किया
फैसले

पौड़ी न्यूज़: 10 साल से लापता व्यक्ति को कोर्ट ने कानूनी मृत घोषित किया

16वीं राष्ट्रीय सभा का पहला असाधारण सत्र: प्रभावी नीति और कानून निर्माण की तत्काल आवश्यकता को संतुलित करना
फैसले

16वीं राष्ट्रीय सभा का पहला असाधारण सत्र: प्रभावी नीति और कानून निर्माण की तत्काल आवश्यकता को संतुलित करना

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी
फैसले

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी

क्रूरता और परित्याग के आरोपों से तलाक का आदेश, न्यायालय ने दी मंजूरी
फैसले

क्रूरता और परित्याग के आरोपों से तलाक का आदेश, न्यायालय ने दी मंजूरी

ताज़ा ख़बरें