होमकानूनरामगढ़ में पेंशन अदालत: 40 मामलों की सुनवाई, उपायुक्त ने जल्द निपटाने के दिए निर्देश
कानून

रामगढ़ में पेंशन अदालत: 40 मामलों की सुनवाई, उपायुक्त ने जल्द निपटाने के दिए निर्देश

रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने समाहरणालय सभाकक्ष में पेंशन अदालत का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 40 मामलों की सुनवाई हुई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।

2 अगस्त 2026 को 06:15 am बजे
रामगढ़ में पेंशन अदालत: 40 मामलों की सुनवाई, उपायुक्त ने जल्द निपटाने के दिए निर्देश

सौजन्य से:- jagran.com

पेंशन अदालत में 40 मामलों की सुनवाई, रामगढ़ उपायुक्त ने जल्द निपटारे के दिए निर्देश

रामगढ़ में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में पेंशन अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 40 मामलों की सुनवाई हुई। सभी मामलों के शी ...और पढ़ें

HighLights

- उपायुक्त ऋतुराज ने रामगढ़ में पेंशन अदालत आयोजित की।

- विभिन्न विभागों के 40 पेंशन मामलों की सुनवाई की गई।

संवाद सहयोगी, रामगढ़। रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में पेंशन अदालत का आयोजन किया। इस दौरान पेंशन अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े पेंशन प्रकरणों की समीक्षा के क्रम में कुल 40 मामले आए।

सभी मामलों पर क्रमवार सुनवाई करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन तथा अनावश्यक विलंब से बचने के निर्देश दिया। इस अवसर पर महालेखागार कार्यालय, रांची के आधिकारिक दल द्वारा पेंशन अदालत में उपस्थित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों तथा कर्मियों को पेंशन से संबंधित ''समाधान पोर्टल'' के उपयोग के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान पोर्टल के माध्यम से पेंशन मामलों के ऑनलाइन पंजीकरण, लंबित मामलों की निगरानी, शिकायतों के निष्पादन एवं समयबद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने समाधान पोर्टल के प्रभावी उपयोग से पेंशन मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता, त्वरित कार्रवाई एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित होने की बात कही।

साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए पोर्टल के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी गई। मौके पर पेंशन अदालत में संबंधित विभागों के पदाधिकारी, महालेखागार कार्यालय, रांची के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती
कानून

डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?
कानून

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं
कानून

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम
कानून

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत
कानून

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव
कानून

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव
कानून

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
कानून

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?

ताज़ा ख़बरें