होम›मुकदमे›मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत: 90 दिन पुरानी ई‑चालानों पर मिल सकती है 50% छूट
मुकदमे

मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत: 90 दिन पुरानी ई‑चालानों पर मिल सकती है 50% छूट

12 सितंबर को मधेपुरा के न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 दिन से अधिक पुराने ई‑चालानों का निपटारा करने वाले वाहन मालिकों को अधिकतम 50% छूट मिलेगी, यह 'एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना‑2026' के तहत उपलब्ध होगा। केवल मधेपुरा जिले के भीतर कटे चालान मान्य होंगे, और भुगतान के लिये ऑनलाइन‑ऑफ़लाइन काउंटर तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। कुछ उल्लंघन, जैसे गैर‑पंजीकृत वाहन या क्षमता से अधिक सवारी, छूट से बाहर रखे गए हैं।

5 सितंबर 2026 को 05:32 am बजे
मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत: 90 दिन पुरानी ई‑चालानों पर मिल सकती है 50% छूट

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

मधेपुरा में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, पुराने ई-चालान पर मिलेगी 50% तक की छूट

मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर राहुल कुमार | Prabhat Khabar Network

मधेपुरा के वाहन मालिकों के लिए पुराने ई-चालान से छुटकारा पाने का सुनहरा अवसर है. 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में 90 दिनों से अधिक पुराने लंबित चालानों पर 50% तक की छूट मिलेगी. यह योजना 'एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026' के तहत लागू है.

मधेपुरा के वाहन मालिकों के लिए पुराने ट्रैफिक ई-चालान से राहत पाने का मौका है. बिहार सरकार के परिवहन विभाग की एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना-2026 के तहत आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर, मधेपुरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसमें जिले की सीमा के भीतर कटे 90 दिनों से अधिक पुराने लंबित ई-चालानों की शमन राशि पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी.

आपके शहर में

जिला प्रशासन मधेपुरा और जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली लोक अदालत में वाहन मालिकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से चालान निपटाने की सुविधा मिलेगी.

किन लोगों को मिलेगा छूट का लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए चालान का 90 दिनों से अधिक पुराना और लंबित होना जरूरी है. साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में केवल मधेपुरा जिले की भौगोलिक सीमा में कटे ई-चालानों का ही निपटारा किया जाएगा. दूसरे जिले में कटे चालान यहां स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

एमवीआई राहुल ने बताया कि सिविल कोर्ट परिसर में वाहन मालिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन विशेष काउंटर बनाए जा रहे हैं. तकनीकी कर्मी चालान फेच करने और भुगतान की प्रक्रिया में सहायता करेंगे.

बिना हेलमेट से ओवरस्पीडिंग तक, कितना देना होगा?

योजना के तहत कई प्रमुख यातायात उल्लंघनों के चालान में 50 प्रतिशत तक की राहत मिल सकती है. हालांकि गैर-पंजीकृत वाहन और क्षमता से अधिक सवारी जैसे कुछ मामलों में छूट का प्रावधान नहीं है.

RC और DL लेकर पहुंचें वाहन मालिक

जिला प्रशासन और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ने वाहन मालिकों से अपील की है कि लोक अदालत में आने से पहले परिवहन सेवा पोर्टल पर अपने ई-चालान का स्टेटस जांच लें. इसके साथ वाहन का RC, ड्राइविंग लाइसेंस और पूर्व चालान की कॉपी लेकर पहुंचने की सलाह दी गयी है.

लंबे समय से चालान लंबित है तो हो सकता है नुकसान

परिवहन विभाग के अनुसार लंबे समय तक चालान लंबित रहने पर वाहन ब्लैकलिस्ट होने के साथ फिटनेस या प्रदूषण प्रमाण पत्र बनवाने में भी परेशानी आ सकती है. ऐसे में पात्र पुराने चालान का 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटारा कराना वाहन मालिकों के लिए राहत का अवसर हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?
मुकदमे

ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत
मुकदमे

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल
मुकदमे

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं
मुकदमे

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी
मुकदमे

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना
मुकदमे

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
मुकदमे

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न

ताज़ा ख़बरें