होमसुप्रीम कोर्टUP सरकार का बड़ा फैसला: नौकरी छोड़ने का डर, अब पुराने शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित!
सुप्रीम कोर्ट

UP सरकार का बड़ा फैसला: नौकरी छोड़ने का डर, अब पुराने शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित!

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक फॉर्मूला पेश किया है जिसके अनुसार 2020 में की गई भर्ती के 67,867 शिक्षकों को नौकरी से हटाए बिना 8,270 नए पदों पर नए शिक्षकों को रखा जाएगा। इससे उन शिक्षकों के लिए राहत की सांस है जो नौकरी छोड़ने का डर से कांपते थे।

28 जुलाई 2026 को 02:53 pm बजे
UP सरकार का बड़ा फैसला: नौकरी छोड़ने का डर, अब पुराने शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित!

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

लखनऊ के इको गार्डन में कड़कती धूप और हाड़ कंपाने वाली ठंड में अपनी जवानी के साल गुजारने वाले अभ्यर्थियों के लिए और 2020 से प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे 67 हजार से ज्यादा शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी खबर आई है. सरकार ने शीर्ष अदालत में हाथ जोड़कर नहीं, बल्कि एक ठोस गणित के साथ कहा है, 'किसी की नौकरी नहीं जाएगी.' आइए जानते हैं वो क्या है?

1. 'नो वन लूजेज द जॉब': सरकार का मास्टरस्ट्रोक या मजबूरी?

सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार का स्टैंड बेहद साफ था. 2020 में चयनित होकर स्कूलों में पढ़ा रहे 67,867 शिक्षकों का भविष्य अब सुरक्षित माना जा सकता है. सरकार ने साफ कर दिया है कि नई संशोधित मेरिट लिस्ट बनने के बाद भी पुराने कार्यरत शिक्षकों को घर नहीं भेजा जाएगा. अब सवाल उठता है कि ऐसा क्यों और कैसे? तो इसका जवाब ये है कि 6 साल से नौकरी कर रहे हजारों शिक्षकों को एक झटके में सड़क पर ला देना सरकार के लिए एक बड़ा सामाजिक और प्रशासनिक भूचाल ले आता.

2. वो 8,270 अभ्यर्थी और 'सुपरन्यूमरेरी' पदों का गणित

अब सबसे बड़ा सवाल उन लड़कों और लड़कियों का है जो पिछले 5 सालों से लखनऊ की सड़कों पर 'आरक्षण घोटाले' और 'आंसर-की विवाद' के खिलाफ तख्तियां लेकर खड़े थे. सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को 8,270 ऐसे अभ्यर्थियों की लिस्ट सौंपी है, जो फिलहाल नौकरी में नहीं हैं, लेकिन नई मेरिट के हिसाब से हकदार बनते हैं. सरकार इन्हें 'सुपरन्यूमरेरी' यानी अतिरिक्त/विशेष पद या विभाग में खाली पड़े पदों पर एडजस्ट करेगी. आसान भाषा में कहें तो पुराने शिक्षकों की टेबल खिस्काए बिना, नए हकदारों के लिए बगल में नई कुर्सी लगा दी जाएगी.

Advertisement

3. 'यह नियम सिर्फ इसी भर्ती के लिए है!' सरकार ने यह क्लॉज़ क्यों जोड़ा?

कानून की भाषा में सरकार ने यहां एक बड़ा 'कैच' रखा है. सरकार ने कोर्ट से कहा कि इसे भविष्य की अन्य भर्तियों के लिए 'मिसाल' (Precedent) न माना जाए. ये सावधानी रखने के पीछे की वजह ये है कि अगर सरकार इसे पक्का कानून बना देती, तो कल को यूपी की हर भर्ती परीक्षा (चाहे TGT/PGT हो या UPPSC) में धांधली या गलती होने पर अभ्यर्थी मांग करने लगते कि पुराने वालों को मत हटाओ, हमारे लिए भी नए पद बनाओ! इससे सरकारी खजाना और भर्ती सिस्टम दोनों चरमरा जाते. इसलिए इसे 'One-Time Exception' यानी केवल एक बार की राहत कहा गया है.

4. 2018 से 2026: एक भर्ती, कई दर्द और अनगिनत तारीखें

दिसंबर 2018: 69,000 पदों का ढिंढोरा पीटा गया, परीक्षा हुई.

जनवरी 2019 से 2020: कट-ऑफ और आंसर-की का बवाल बढ़ा, मामला कोर्ट पहुंचा.

2020: 67,867 लोगों को जॉइनिंग मिली, लेकिन हजारों हकदार बाहर रह गए.

2021-2024: इको गार्डन में ऐतिहासिक धरना. आरक्षण के फेरबदल का आरोप.

अगस्त 2024: हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पूरी लिस्ट रद्द कर 3 महीने में नई लिस्ट बनाने का फरमान सुनाया.

2026: सुप्रीम कोर्ट में सरकार का फॉर्मूला कि ना पुराना हटेगा, ना नया छूटेगा.

Advertisement

5. ग्राउंड रियलिटी: क्या खत्म हो गया 69K का वनवास?

कागजों और कोर्ट के बयानों में सरकार का यह फॉर्मूला जितना सुकून देने वाला लगता है, जमीन पर इसे लागू करना उतना ही बड़ा इम्तिहान होगा. 8,270 नए पदों का बजट, उनका वेरिफिकेशन और कोर्ट की अंतिम मोहर अभी इन प्रक्रियाओं से गुजरना बाकी है.

लेकिन इतना तय है कि 69,000 शिक्षक भर्ती का यह जिन्न अब अपने चिराग में वापस जाने की दिशा में बढ़ चुका है. उन शिक्षकों के लिए राहत की सांस है जो रोज सुबह स्कूल जाते वक्त बर्खास्तगी के डर से कांपते थे, और उन अभ्यर्थियों के लिए उम्मीद की एक किरण, जिनकी जवानी के सबसे खूबसूरत साल लखनऊ की सड़कों पर न्याय मांगते-मांगते बीत गए. वैसे भी भर्तियां सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं होतीं, उनके पीछे हजारों परिवारों के चूल्हे और युवाओं के सपने जुड़े होते हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश: चार नए मुख्य न्यायाधीश!
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश: चार नए मुख्य न्यायाधीश!

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, 4 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, 4 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों का वार्षिक सारांश: जांच और कानूनी कार्यवाही में नए मानक
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों का वार्षिक सारांश: जांच और कानूनी कार्यवाही में नए मानक

गुरुग्राम में चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे अवैध आशियाने
सुप्रीम कोर्ट

गुरुग्राम में चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे अवैध आशियाने

सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता अंकों के निर्धारण और साक्षात्कार बेंचमार्क में बदलाव पर दिया निर्णय
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता अंकों के निर्धारण और साक्षात्कार बेंचमार्क में बदलाव पर दिया निर्णय

अनुसमर्थन की गहराई: सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया मूल्यांकन का महत्व
सुप्रीम कोर्ट

अनुसमर्थन की गहराई: सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया मूल्यांकन का महत्व

सुप्रीम कोर्ट ने कर दायित्व को वैध ठहराया, लेकिन पूर्वव्यापी जुर्माना नहीं माना
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कर दायित्व को वैध ठहराया, लेकिन पूर्वव्यापी जुर्माना नहीं माना

अगर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माननी तो 5 लाख लोगों का रोजगार होगा असुरक्षित
सुप्रीम कोर्ट

अगर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माननी तो 5 लाख लोगों का रोजगार होगा असुरक्षित

ताज़ा ख़बरें