होमकानूनमुख्यमंत्री योगी देंगे चित्रकूट को 950 करोड़ की सौगात, करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा
कानून

मुख्यमंत्री योगी देंगे चित्रकूट को 950 करोड़ की सौगात, करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को चित्रकूट को 950 करोड़ की सौगात देंगे। वे 49 परियोजनाओं का लोकार्पण और 75 का शिलान्यास करेंगे। साथ ही जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा भी करेंगे।

8 जुलाई 2026 को 02:58 am बजे
मुख्यमंत्री योगी देंगे चित्रकूट को 950 करोड़ की सौगात, करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

सौजन्य से:- Hindustan

सीएम योगी चित्रकूट को आज देंगे 950 करोड़ की सौगात, करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा

सीएम योगी आदित्यनाथ आज चित्रकूट को 950 करोड़ की सौगात देंगे। अपने दौरे पर सीएम योगी आज 49 परियोजनाओं का लोकार्पण और 75 का शिलान्यास करेंगे। साथ ही जिले में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचेंगे। योगी मुख्यालय कर्वी स्थित सीआईसी परिसर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 950 करोड़ की लागत से 124 परियोजनाओं की सौगात धर्मनगरी को देंगे। मुख्यमंत्री सीआईसी परिसर से ही 49 परियोजनाओं का लोकार्पण और 75 का शिलान्यास करेंगे। जनसभा के बाद सीएम कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग के नए व पुराने कार्यों के साथ ही जिले के विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

सीआईसी में होगी जनसभा, वाटरप्रूफ पंडाल तैयार

चित्रकूट, संवाददाता। चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। कई दिनों से जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। बारिश को देखते हुए सीआईसी परिसर में वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। सीएम यहीं पर जनसभा को संबोधित करने के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री चित्रकूट को 950.8926 करोड़ की लागत से 124 परियोजनाओं की सौगात देने वाले है। 394.7027 करोड़ की 49 परियोजनाओं का लोकार्पण व 556.1899 करोड़ की 75 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। जिला प्रशासन ने सूची तैयार की है। सीएम चित्रकूट सदर की 180.6285 करोड़ की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण, 211.8671 करोड़ की 31 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं मानिकपुर विस क्षेत्र की 214.0742 करोड़ की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण व 344.3228 करोड़ की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं।

देवांगना एयरपोर्ट में उतरने के बाद सीएम जनसभा स्थल सीआईसी पहुंचेंगे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था के साथ पीडब्लूडी के नए व पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम को सीएम रामघाट में मंदाकिनी आरती में शामिल हो सकते हैं। देवांगना एयरपोर्ट से लेकर सीआईसी तक पुलिस का सख्त पहरा रहेगा। शहर में बेरिकेडिंग कराई गई है।

पीडब्लूडी राज्यमंत्री बैठक में बैठक में होंगे शामिल

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद व प्रदेश के पीडब्लूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह भी मौजूद रहेंगे। दोनो का अधिकृत कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल चुका है। समीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन ने इंतजाम कर लिया है। बैठक में जिन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को शामिल होना है, उनकी सूची भी जिला प्रशासन ने तैयार कर ली है। सीएम के आगमन को देखते हुए बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसी को अनाधिकृत तौर पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मिनट टू मिनट प्रोटोकाल

08 जुलाई दिन बुधवार

2:20 बजे: देवांगना एयरपोर्ट में आगमन

2:25 बजे:सभा स्थल सीआईस पाउंड

3:25 बजे तक: विकास कार्यों की लोकार्पण, शिलान्यास और संबोधन

3:30 बजे से चार बजे: कलेक्ट्रेट में आरक्षित समय।

04 से 4:30 तक: पीडब्लूडी के पुराने कार्यों की समीक्षा व नए कार्यों की कार्ययोजना के संबंध में बैठक।

5:30 बजे से 6:30 बजे: विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा।

6:30 से 7 बजे प्रबुद्धजनों से मुलाकात 07 बजे के बाद: न्यू सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम

लेखक के बारे में

Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती
कानून

डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?
कानून

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं
कानून

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम
कानून

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत
कानून

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव
कानून

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव
कानून

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
कानून

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?

ताज़ा ख़बरें