बेगूसराय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: सुलहनीय मामलों का त्वरित निपटारा
बेगूसराय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कान्त के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय और सभी अनुमंडलीय न्यायालयों में आयोजित होगी। यह कार्यक्रम सुलहनीय मामलों का शीघ्र और किफायती समाधान सुनिश्चित करने हेतु व्यापक प्रचार पर जोर देता है।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
बेगूसराय में 12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलहनीय मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर
बेगूसराय न्यायालय परिसर | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : बेगूसराय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुलहनीय मामलों के त्वरित निपटारे के लिए व्यापक प्रचार पर जोर दिया है.
Begusarai News : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेगूसराय के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. इसके सफल आयोजन और अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि कान्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.
आपके शहर में
उन्होंने लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि आमजन इस अवसर का लाभ उठाकर अपने सुलहनीय मामलों का त्वरित निष्पादन करा सकें.
जिला मुख्यालय समेत अनुमंडलीय न्यायालयों में होगी लोक अदालत
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय, बेगूसराय के साथ जिले के सभी अनुमंडलीय न्यायालयों में किया जाएगा. इसके तहत तेघड़ा, बलिया, मंझौल और बखरी अनुमंडल न्यायालयों के अलावा रेलवे न्यायालय, बेगूसराय में भी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी.
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने निर्देश दिया है कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन आपसी सुलह और समझौते के आधार पर सुनिश्चित किया जाए. इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ और किफायती न्याय उपलब्ध कराना तथा आपसी सहमति के माध्यम से विवादों का सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है.
इन मामलों का हो सकेगा समझौते के आधार पर निपटारा
जिला प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेगूसराय ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने सुलहनीय मामलों का निपटारा कराएं. लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के सुलहनीय वादों का आपसी समझौते के आधार पर शीघ्र निष्पादन कराया जा सकता है.
इनमें आपराधिक सुलहनीय वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, वैवाहिक वाद (तलाक को छोड़कर), दुर्घटना संबंधी वाद, वन विभाग से संबंधित मामले सहित अन्य सुलह योग्य मामले शामिल हैं.
मामलों को सूचीबद्ध कराने के लिए यहां करें संपर्क
आमजन अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने अथवा इससे संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित न्यायालय या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेगूसराय के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं. अधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से इस अवसर का लाभ उठाकर सुलहनीय विवादों का आपसी सहमति से समाधान कराने की अपील की है.
Also Read : बेगूसराय में गलत खान-पान से बढ़ रहे हृदय रोगी, बच्चों को फास्ट फूड से बचने की सलाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

