कोलकाता अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बुलडोजर कार्रवाई पर लगी रोक - calcutta high court stays kolkata illegal demolition
कोलकाता अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बुलडोजर कार्रवाई पर लगी रोक कलकत्ता हाई कोर्ट ने कोलकाता के टॉलीगंज में एक अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई पर 30 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी है। HighLights - कलकत्ता हाई…

सौजन्य से:- Jagran
कोलकाता अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, बुलडोजर कार्रवाई पर लगी रोक
कलकत्ता हाई कोर्ट ने कोलकाता के टॉलीगंज में एक अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई पर 30 दिनों की अंतरिम रोक लगा दी है।
HighLights
- कलकत्ता हाई कोर्ट ने अवैध निर्माण पर रोक लगाई।
- टॉलीगंज में नगर निगम की कार्रवाई पर स्थगन आदेश।
- अदालत ने 30 दिन का नोटिस अनिवार्य बताया।
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के टॉलीगंज में अवैध निर्माण तोड़ने को लेकर रविवार को शुरू हुई कार्रवाई पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी।
न्यायमूर्ति राजा बसुचौधरी की विशेष पीठ ने निर्देश दिया कि अगले 30 दिनों तक नगर निगम तोड़फोड़ का नोटिस लागू नहीं कर सकेगा। साथ ही मौके पर पहुंचा बुलडोजर भी रुक गया।
टॉलीगंज के 51/1ए और 51/1बी, सतीश मुखर्जी रोड स्थित निर्माण को लेकर अवैध होने की शिकायत सामने आई थी। कोलकाता नगर निगम ने इसे तोड़ने की तैयारी की थी। रविवार को निर्माण गिराने के लिए बुलडोजर पहुंचा और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। इस दौरान पुलिस और स्थानीय निवासियों के बीच बहस भी हुई।
नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय निवासी अनिता दास ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने रविवार को ही मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तपोब्रत चक्रवर्ती की अनुमति के बाद छुट्टी के दिन विशेष पीठ में सुनवाई हुई।
याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि वह लंबे समय से उक्त पते पर रह रही हैं। नगर निगम ने पहले भी उन्हें बेदखली और निर्माण तोड़ने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। इसके बावजूद रविवार सुबह करीब 11 बजे निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
कोर्ट ने कहा कि निर्माण तोड़ने के नोटिस के बाद संबंधित पक्ष को 30 दिन का समय दिया जाना चाहिए था। अदालत के अनुसार, पिछले सप्ताह नोटिस जारी करने के महज तीन दिन बाद निर्माण गिराने की कार्रवाई शुरू करना उचित नहीं है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

