न्यायपालिका की पहल: एनआई एक्ट मामलों की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा
जिला न्यायालय सरायकेला में हुई बैठक में न्यायाधीशों ने की एनआई एक्ट मामलों के निस्तारण की दी रणनीति

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Chaibasa
- A Meeting Was Held Regarding The Preparations For The National Lok Adalat For NI Act Cases.
एनआई एक्ट मामलों की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सरायकेला
18 जुलाई 2026 को प्रस्तावित एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत और 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला न्यायालय परिसर में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष (प्रभार), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला-खरसावां ब्रज किशोर पांडेय ने की।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत के लिए चल रही पूर्व सुलह (प्री-कंसिलिएशन) कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए मामलों के आधिकाधिक निस्तारण हेतु रणनीति पर चर्चा की गई। बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए 12 जुलाई से और एनआई एक्ट से संबंधित विशेष लोक अदालत के लिए 3 जुलाई से पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सुलह प्रक्रिया को प्रभावी बनाकर और आपसी समन्वय के साथ कार्य कर दोनों लोक अदालतों को सफल बनाया जा सकता है। बैठक में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश वीरेश कुमार, जिला एवं सत्र न्यायाधीश-द्वितीय दीपक मलिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन टिग्गा, सिविल जज (वरीय प्रभाग) अनामिका किस्कू, डालसा सचिव तौसीफ मेराज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
ताज़ा ख़बरें
- मेटा को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा: सरकार
- विदेशी चंदे पर कानून: कब और क्यों बना, कितनी बार बदला?
- सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-बिल्डर गठजोड़ पर कसा दांव, क्या है इसका मतलब?
- बाढ़ का कहर जारी, E20 पेट्रोल पर बड़ा अपडेट
- E20 पेट्रोल में मिलावट के दावे की पुष्टि नहीं, तेल कंपनियों की सफाई
- जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज, अदालत ने आरोपी को जेल भेजा
- वियतनाम में कमोडिटी डेरिवेटिव्स के लिए एक केंद्रीकृत और आधुनिक विनियमन
- दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी का नया कानून, 25% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए होंगी आरक्षित

