होम›मुकदमे›चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्याय रथ रवाना: जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ - Chandauli(Chandauli) News
मुकदमे

चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्याय रथ रवाना: जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ - Chandauli(Chandauli) News

- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Chandauli - Chandauli - Chandauli National Lok Adalat Nyay Rath Launch | Ashok Kumar चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्याय रथ रवाना:जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभा…

19 अगस्त 2026 को 04:56 pm बजे
चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्याय रथ रवाना:  जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ - Chandauli(Chandauli) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Chandauli

- Chandauli

- Chandauli National Lok Adalat Nyay Rath Launch | Ashok Kumar

चंदौली में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए न्याय रथ रवाना:जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

- कॉपी लिंक

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार, चंदौली में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एक 'न्याय रथ' को रवाना किया गया। बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर, चंदौली से प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार XI के मार्गदर्शन और सचिव निकिता गौड़ के निर्देशन में इस प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर नगर व समस्त तहसीलों के भ्रमण हेतु रवाना किया गया।

इस 'न्याय रथ' का मुख्य उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है, ताकि आमजन और वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठा सकें। इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश के साथ समस्त न्यायिक अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

प्रभारी जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार XI ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। इनमें प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण संबंधी वाद, चेक बाउंस व मोटर यान अधिनियम संबंधी वाद, शमनीय दांडिक वाद, राजस्व वाद, वाहन चालान, चकबंदी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन संबंधी वाद, जलकर निर्धारण और नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि शामिल हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?
मुकदमे

ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत
मुकदमे

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल
मुकदमे

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं
मुकदमे

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी
मुकदमे

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना
मुकदमे

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
मुकदमे

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न

ताज़ा ख़बरें