सुप्रीम कोर्ट बेंच में 'नक्सलाइट' टिप्पणी को लेकर तीखी बहस, वंदे मातरम पर संवैधानिक चर्चा जारी
वंदे मातरम के संशोधन को चुनौती देती टीएम कृष्णा की याचिका पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 'नक्सलियों की सोच के हिसाब से कानून नहीं बनता' कहा, जिस पर अधिवक्ता एस मुरलीधर ने तीखा विरोध किया और शब्द वापसी की माँग की। न्यायाधीशों ने चर्चा को संवैधानिक मुद्दों तक सीमित रखने की चेतावनी दी और केंद्र को काउंटर‑एफिडेविट दाखिल करने का आदेश दिया।

सौजन्य से:- Navbharat Times
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को जब सीजेआई सूर्यकांत , जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में वंदे मातरम मामले पर सुनवाई चल रही थी, तब भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने 'नक्सलाइट' को लेकर टिप्पणी कर दी, जिसपर एस मुरलीधर ने घोर आपत्ति की। मुरलीधर वंदे मातरम को लेकर मोदी सरकार की ओर से लिए गए हालिया फैसले और संशोधनों को चुनौती देने वाले टीएम कृष्णा की याचिका की पैरवी कर रहे थे।
वंदे मातरम से जुड़े सरकार के फैसलों पर जताई आपत्ति
बेंच के सामने मुरलीधर ने दलील दी कि केंद्र सरकार ने बिना राष्ट्रीय सहमति बनाए, बिना पर्याप्त रूप से सोचे-विचारे वंदे मातरम पर संसद से संशोधन जल्दबाजी में पारित करा लिया। उनका दावा था कि संशोधन में इतना भी परिभाषित नहीं किया गया कि 'राष्ट्रगीत' है क्या। उन्होंने दलील दी, 'आदर्श रूप में इन चीजों के लिए जनमत तैयार किया जाना चाहिए।' उनके मुताबिक कानून बनाने की प्रक्रिया 'ऊपर से नीचे की ओर' चलना सही नहीं है।सॉलिसिटर जनरल की नक्सलियों की सोच वाली टिप्पणी पर विवाद
इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उन्हें टोकते हुए कहा, 'कानून संविधान के हिसाब से बनता है। नक्सलियों की सोच के हिसाब से कानून नहीं बनाया जा सकता।' मेहता की इसी टिप्पणी पर मुरलीधर ने घोर आपत्ति जताई और कहा, 'सॉलिसिटर ने अभी जिस उक्ति का इस्तेमाल किया है, उसे वापस लें। यह लाइव जा रहा है। मैं नहीं चाहता है कि सॉलिसिटर की यह उक्ति लाइव जाए। मैं इसपर कड़ी आपत्ति करता हूं। सॉलिसिटर वह शब्द दोहराएं, जो उन्होंने याचिकाकर्ता के लिए इस्तेमाल किए हैं।'नक्सलाइट वाली टिप्पणी वापस लेने पर हुई बहस
इसपर सॉलिसिटर जनरल ने कहा, 'मैं नहीं चाहता कि कोई सवाल उठाए...उन्होंने कहा कि उन्हें डिसिजन-मेकिंग पर आपत्ति है। यह संविधान के अनुसार है।' जवाब में मुरलीधर ने कहा, 'ये टाल रहे हैं। मिस्टर सॉलिसिटर, प्लीज अपनी उक्ति वापस लें।''आप संविधान को चुनौती नहीं दे सकते'
इसपर जस्टिस बागची ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि यह,'बेवजह का तनाव और भावनाएं' थीं। मुरलीधर नहीं रुके और कहा, 'उन्होंने शुरू किया। सॉलिसिटर इस तरह की उक्ति क्यों इस्तेमाल कर रहे हैं? एक लॉ ऑफिसर को यह शोभा नहीं देता। मैंने कभी किसी लॉ ऑफिसर को इस तरह की अभिव्यक्ति का इस्तेमाल करते नहीं देखा।' इसपर मेहता ने जवाब दिया, 'आप संविधान को चुनौती नहीं दे सकते।'सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से हलफनामा दायर करने को कहा
इसपर सीजेआई सूर्यकांत ने दखल देते हुए कहा, 'हम सिर्फ संवैधानिक व्याख्या के कानूनी मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं। हम उतने ही तक सीमित रहें।' मुरलीधर फिर बोले, 'लेकिन,लॉ ऑफिसर से शिष्टाचार की अपेक्षा की जाती है।' इस समय आकर बेंच ने याचिका पर केंद्र से काउंटर-एफिडेविट दाखिल करने का आदेश दिया।नक्सलाइट वाली टिप्पणी पर खेद नहीं-सॉलिसिटर जनरल
इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई बेंच के सामने मुरलीधर अपनी बात पर अड़े रहे और कहा, 'विद्वान सॉलिसिटर ने एक ऐसी उक्ति कही, जो लॉ ऑफिसर को शोभा नहीं देता। मैं अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराता हूं।' इसपर जस्टिस बागची ने कहा, 'हमने उन टिप्पणियों को संज्ञान में नहीं लिया है। हम खुद को संवैधानिक मुद्दे तक सीमित रखते हैं।' सॉलिसिटर ने दोहराया कि उन्होंने जो कुछ कहा उसपर उन्हें पछतावा नहीं है।'नक्सली होने से संवैधानिक अधिकार खत्म नहीं होते'
एक दूसरे केस की सुनवाई के लिए मौजूद सीनियर एडवोकेट संजय हेगड़े ने कहा, 'अपनी अलग सोच रखना, नक्सलाइट होना नहीं है।''नक्सली विचाधारा वाली सोच पर की टिप्पणी'
आखिरकार सॉलिसिटर जनरल ने साफ किया कि वह किसी को नक्सली नहीं कह रहे थे, बल्कि सिर्फ इस तरह की सोच पर टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'ऐसे लोग हैं, जो संवैधानिक तरीके से लिए गए फैसले में विश्वास नहीं करते।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं नहीं जानता कि उन्होंने इसे व्यक्तिगत क्यों ले लिया।'दरअसल, टीएम कृष्णा ने नेशनल ऑनर एक्ट में संशोधन करके राष्ट्रगीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान की तरह की सुरक्षा देने और इसके सभी 6 छंद गाने के केंद्र सरकार के सर्कुलर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय सभा विशेष प्रतिनिधियों का पहला सम्मेलन शुरू, 17 मसौदा कानूनों पर चर्चा

डिजिटल कानून दौड़: QUATEST 3 में 19 सवालों का कानूनी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: समान पद पर वरिष्ठ को जूनियर से कम वेतन नहीं मिल सकता

पौध किस्म अधिकारों का प्रबंधन विज्ञान‑प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपा, बौद्धिक संपदा कानून में व्यापक संशोधन

ECI ने SIR के बावजूद चुनावी नतीजों पर असर नहीं मानते, TMC का ताजा चुनाव का याचिका खारिज

इलेक्शन कमिशन के निर्णय‑निर्धारण में असहमति और बहुमत का संतुलन

सुप्रीम कोर्ट ने 1986 के बायोजो इम्मैन्युअल फैसले को आधार बनाते हुए वंदे मातरम् संशोधन को संवैधानिक चुनौती दी

ईसी के बयान से स्पष्ट: भाजपा और चुनाव आयोग का एकमत निर्णय, SIR पर विवाद खत्म
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय सभा के विशेषज्ञ प्रतिनिधि करेंगे 17 मसौदा कानूनों पर विस्तृत चर्चा
- कर्नाटक व पश्चिम बंगाल में चुनावी रोल से हटाए गए लाखों मतदाता: समीक्षा प्रक्रिया में देरी और अपील लंबित
- चुनाव आयोग में आंतरिक असहमति और नियुक्ति नियमों पर संवैधानिक चुनौती
- जब रेफ़री भी गलती करे: चुनाव आयोग विवाद को समझाया 7 मुख्य प्रश्नों में
- सुप्रीम कोर्ट ने एआईएफ युद्ध विधवा को पुनः सेवा में लौटाया
- बैंकिंग क्षेत्र के तीन नए कानूनों के कार्यान्वयन हेतु विस्तृत योजना जारी
- प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम कानून के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय योजना जारी की
- सुप्रीम कोर्ट ने ऑबसी क्रिमी लेयर निर्णय के भविष्य के प्रयोग पर जजमेंट रोक रखा

