होमफैसलेबिहार में परीक्षा सुधारों पर बड़ा कदम, विशेष कमेटी की गठन का एलान
फैसले

बिहार में परीक्षा सुधारों पर बड़ा कदम, विशेष कमेटी की गठन का एलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा सुधारों के लिए विशेष कमेटी की गठन का एलान किया है। इसके साथ ही, केंद्र सरकार के कड़े कानूनों को बिहार में कड़ाई से लागू करने का आश्वासन दिया गया है।

9 अगस्त 2026 को 08:16 am बजे
बिहार में परीक्षा सुधारों पर बड़ा कदम, विशेष कमेटी की गठन का एलान

सौजन्य से:- Jagran

बिहार में परीक्षा सुधारों के लिए बनेगी स्पेशल कमेटी, केंद्र के कानून का होगा कड़ाई से पालन; CM सम्राट का एलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा सुधारों के लिए एक विशेष कमेटी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कड़े कानूनों को बिहार ...और पढ़ें

HighLights

- परीक्षा सुधारों के लिए बिहार में बनेगी विशेष कमेटी।

- केंद्र सरकार के कड़े कानूनों को बिहार में लागू किया जाएगा।

- प्रश्न पत्र लीक रोकने और युवाओं के भविष्य सुरक्षित रखने पर जोर।

डिजिटल डेस्क, पटना। देश के अलग-अलग हिस्सों में परीक्षा सुधारों के लिए चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच बिहार सरकार ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर एक व्यक्ति ने भी ईमान बेचा, तो पूरी सरकार पर धब्बा लगता है। इसलिए केंद्र सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं, इसे बिहार में कड़ाई से लागू किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने परीक्षा सुधारों की दिशा में काम करने के लिए एक कमेटी बनाने का एलान किया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "एक सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा सुधार है। इसके लिए भी एक कमेटी बनानी पड़ेगी, क्योंकि टेक्नोलॉजी इतनी अधिक हो गई है कि अगर एक आदमी ने भी अपना ईमान बेच दिया तो प्रश्न पत्र मार्केट में आ जाता है। पूरे सिस्टम में अगर कोई एक आदमी फेल हो गया तो सब खराब हो जाता है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तय किया है कि एक कमेटी इसको लेकर भी बनाई जाएगी और पूरी दुनिया में जिन टेक्नोलॉजी के तहत सभी परीक्षाएं कराई जाती हैं, उसके लिए भी एक कमेटी का गठन किया जाएगा।

सम्राट चौधरी ने कहा कि जितनी भी परीक्षाएं होती हैं, उसमें कुछ न कुछ दिक्कत आ जाती है। अब इस पर फोकस करना पड़ेगा। युवा पीढ़ी को यह नहीं लगना चाहिए कि उनके साथ धोखा हुआ है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ

यह भी पढ़ें- पटना नगर निगम का बड़ा फैसला: अब प्राइवेट कंपनी संभालेगी सफाई की कमान, ₹555 करोड़ में हुआ टेंडर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
शराबबंदी कानून पर मांझी का हमला, गुजरात मॉडल पर बिहार को करने की मांग
फैसले

शराबबंदी कानून पर मांझी का हमला, गुजरात मॉडल पर बिहार को करने की मांग

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार नए हाई कोर्ट चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की
फैसले

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार नए हाई कोर्ट चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की

क्रिकेट की दुनिया में एक नया अध्याय: जवागल श्रीनाथ के साथ
फैसले

क्रिकेट की दुनिया में एक नया अध्याय: जवागल श्रीनाथ के साथ

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार नए उच्च न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की
फैसले

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार नए उच्च न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की

उड़ीसा उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश स्थानांतरण के लिए सिफारिश
फैसले

उड़ीसा उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीश स्थानांतरण के लिए सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की
फैसले

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 न्यायाधीशों को उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की

बिहार में बड़ी घोषणाएं: परीक्षा सुधारों के लिए स्पेशल कमेटी, सहयोग शिविर में छात्र कर सकेंगे शिकायत
फैसले

बिहार में बड़ी घोषणाएं: परीक्षा सुधारों के लिए स्पेशल कमेटी, सहयोग शिविर में छात्र कर सकेंगे शिकायत

एफसीआरए के अमेरिकी निर्णय ने भारतीय नागरिक संगठनों को हिला दिया
फैसले

एफसीआरए के अमेरिकी निर्णय ने भारतीय नागरिक संगठनों को हिला दिया

ताज़ा ख़बरें