कानून को समान पालन की सुनिश्चितता: उपमुख्यंमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने एलान किया
बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने स्पष्ट किया है कि राज्य में कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिहार के स्टेट हाईवे पर अब टोल टैक्स लगेगा।

सौजन्य से:- Jagran
सम्राट के बाद डिप्टी CM का एलान: 'कानून से ऊपर कोई नहीं', स्टेट हाईवे पर भी लगेगा टोल टैक्स
उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने स्पष्ट किया कि बिहार में कानून सभी के लिए समान है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की ...और पढ़ें
HighLights
- उपमुख्यमंत्री ने कहा कानून सभी के लिए समान, कार्रवाई होगी।
- बिहार के स्टेट हाईवे पर भी अब टोल टैक्स लगेगा।
- एनडीए सरकार विकास और जनकल्याण के एजेंडे पर काम कर रही।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने स्पष्ट किया कि राज्य में कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पद पर हो, यदि कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह बात जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
सम्राट चौधरी के बयान को दोहराया
बिजेंद्र यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कानून के समान पालन की बात कह चुके हैं।
उपमुख्यमंत्री ने साफ संकेत दिया कि सरकार किसी भी मामले में नियमों से समझौता नहीं करेगी और कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई होगी।
स्टेट हाईवे पर भी लगेगा टोल टैक्स
उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के नए फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स लिया जाता है, उसी तरह अब बिहार के स्टेट हाईवे पर भी टोल वसूला जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सड़कों के बेहतर रखरखाव और मरम्मत के लिए जरूरी संसाधन जुटाना है।
'विकास के एजेंडे पर काम कर रही NDA सरकार'
बिजेंद्र यादव ने कहा कि एनडीए सरकार न्याय के साथ विकास और 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासोन्मुखी नीतियों को आगे बढ़ाते हुए राज्य में आधारभूत संरचना और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
भरत तिवारी मामले पर क्या बोले मंत्री?
योजना एवं विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने भरत तिवारी प्रकरण पर कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
जांच आयोग अपना काम कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने इस मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह दी।
प्रशांत किशोर पर भी साधा निशाना
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भगवान सिंह कुशवाहा ने दावा किया कि वहां एनडीए की जीत तय है।
उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल सोशल मीडिया के नेता हैं और जमीनी स्तर पर उनका कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर एनडीए के विकास कार्यों पर भरोसा जताएगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
ताज़ा ख़बरें
- डिजिटल युग में संशोधित डाक अधिनियम: पोस्ट‑ऑडिट व डेटा ट्रेसिंग को सुदृढ़ करना
- डिजिटल अर्थव्यवस्था के चलते डाक कानून में आए परिवर्तन: नई परिभाषाएँ और डिजिटल लॉजिस्टिक्स
- कठुआ में विशेष लोक अदालत ने 3 एमएसीटी मामलों को 10.75 लाख रुपये में निपटाया
- स्थाई लोक अदालत: शीघ्र न्याय के लिए नई पहल, बताई नीतू जोशी की दृष्टि
- मांडर में 60‑दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान: मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
- गुयेन ट्राई सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने 532 छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया
- नसीराबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा
- 26 सितंबर 2026 धनु राशिफल: बहस से बचें, नियम-आधारित सफलता

