योगी आदित्यनाथ हाथरस और आगरा में विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और समीक्षा पर जाएंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे. उन्होंने हाथरस में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे और आगरा में कमिश्नर ऑडिटोरियम में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में आगरा मंडल में लोक निर्माण विभाग की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और नई परियोजनाओं के लिए कार्ययोजना पर चर्चा होगी.

सौजन्य से:- ndtv.in
Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) सबसे पहले हाथरस पहुंचेंगे, जहां वे सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. सीएम वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. हाथरस दौरे के बाद मुख्यमंत्री आगरा पहुंचेंगे, जहां वे कमिश्नर ऑडिटोरियम में एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में आगरा मंडल में लोक निर्माण विभाग की लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी और नई परियोजनाओं के लिए कार्ययोजना पर चर्चा होगी. सीएम योगी जिला-स्तरीय विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करेंगे.
हाथरस में विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:20 बजे हाथरस के सलेमपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे कार से सुबह 11:30 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. सीएम हाथरस में कुल 1 घंटा 20 मिनट का समय बिताएंगे. इस दौरान वो जनपद के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा जनसभा को संबोधित करेंगे.
आगरावासियों को देंगे सौगात
बता दें कि इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति और अन्य बुनियादी ढांचागत विकास कार्य शामिल हैं. वहीं जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम योगी दोपहर 12:40 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना हो जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे. वहीं PWD के पुराने कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे. साथ-साथ नये योजनाओं पर चर्चा करेंगे. बताया जा रहा है कि सीएम इस मौके पर आगरावासियों को कुछ नई योजनाओं की सौगात भी दे सकते हैं. इन कार्यक्रमों के बाद सीएम आगरा से सीधे लखनऊ रवाना होंगे और यहां राज्य परिवर्तन आयोग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
ये भी पढ़ें: बुलंदशहर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, प्राधिकरण ने ध्वस्त करवाई विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हा तिन्ह द्वारा प्रांतीय कानून प्रसार में डिजिटल क्रांतिकारी कदम

सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

गाजियाबाद में दिव्यांग गवाहों और आरोपी की पहुंच आसान, कोर्ट में व्हीलचेयर व स्ट्रेचर उपलब्ध

बेअदबी रोधी कानून के संशोधन पर मुख्यमंत्री का दृढ़ संदेश

धौलाना तहसील में सवर्ण समुदाय ने यूजीसी नियम और एससी‑एसटी अधिनियम के विरोध में धरना किया

संतग्रंथ सुरक्षा अधिनियम में बदलाव के लिये मुख्यमंत्री मान से हुई सात सदस्यीय तालमेल समिति की मुलाकात

12 दिसंबर को अगली लोक अदालत, ट्रैफिक चालानों की माफी का फिर से मौका

धामी सरकार ने नैनीताल में 1.822 हेक्टेयर जमीन को भू‑कानून के तहत राज्य में निहित किया
ताज़ा ख़बरें
- डिजिटल युग में संशोधित डाक अधिनियम: पोस्ट‑ऑडिट व डेटा ट्रेसिंग को सुदृढ़ करना
- डिजिटल अर्थव्यवस्था के चलते डाक कानून में आए परिवर्तन: नई परिभाषाएँ और डिजिटल लॉजिस्टिक्स
- कठुआ में विशेष लोक अदालत ने 3 एमएसीटी मामलों को 10.75 लाख रुपये में निपटाया
- स्थाई लोक अदालत: शीघ्र न्याय के लिए नई पहल, बताई नीतू जोशी की दृष्टि
- मांडर में 60‑दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान: मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
- गुयेन ट्राई सेकेंडरी स्कूल में पुलिस ने 532 छात्रों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण दिया
- नसीराबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर चर्चा
- 26 सितंबर 2026 धनु राशिफल: बहस से बचें, नियम-आधारित सफलता

