धामी ने मौलाना के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया, कानून से ऊपर कोई नहीं
रुद्रपुर में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित बयान पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसी किसी भी प्रकार की धमकी या भय पैदा करने वाली बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए व्यापक अभियान जारी है, जिसमें अब तक 13,000 एकड़ से अधिक जमीन को मुक्त किया गया है।

सौजन्य से:- Jagran
मौलाना के बयान पर सीएम धामी का सख्त संदेश, कानून से ऊपर कोई नहीं
सीएम धामी ने रुद्रपुर में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा ...और पढ़ें
HighLights
- सीएम धामी ने मौलाना के विवादित बयान पर सख्ती दिखाई
- धमकी देने वालों पर होगी कठोर कानूनी कार्रवाई, बर्दाश्त नहीं
- उत्तराखंड में कानून का राज, अतिक्रमण अभियान जारी रहेगा
जागरण संवाददाता, खटीमा। रुद्रपुर में मदरसों को लेकर दिए गए मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी और उत्तराखंड में इस प्रकार की बयानबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चंपावत जाने से पहले हैलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह केवल किसी एक मौलाना का मामला नहीं है, बल्कि ऐसी विचारधारा का प्रश्न है जो संविधान और कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास करती है।
उन्होंने कहा कि पहले तुष्टिकरण की राजनीति के चलते ऐसे लोगों को संरक्षण मिलता था, लेकिन अब कानून के शासन में किसी को भी धमकी देने या समाज में भय का माहौल बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कानून का राज स्थापित हुआ है और उत्तराखंड में भी सभी कार्य संविधान के अनुरूप किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां इस प्रकार के बयान दिए गए हैं, वहां प्रशासन संबंधित लोगों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेगा।
धामी ने कहा कि अब तक 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई जा चुकी है। देवभूमि में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा कानून के दायरे में रहकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय सभा विशेष प्रतिनिधियों का पहला सम्मेलन शुरू, 17 मसौदा कानूनों पर चर्चा

डिजिटल कानून दौड़: QUATEST 3 में 19 सवालों का कानूनी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: समान पद पर वरिष्ठ को जूनियर से कम वेतन नहीं मिल सकता

पौध किस्म अधिकारों का प्रबंधन विज्ञान‑प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपा, बौद्धिक संपदा कानून में व्यापक संशोधन

ECI ने SIR के बावजूद चुनावी नतीजों पर असर नहीं मानते, TMC का ताजा चुनाव का याचिका खारिज

इलेक्शन कमिशन के निर्णय‑निर्धारण में असहमति और बहुमत का संतुलन

सुप्रीम कोर्ट ने 1986 के बायोजो इम्मैन्युअल फैसले को आधार बनाते हुए वंदे मातरम् संशोधन को संवैधानिक चुनौती दी

ईसी के बयान से स्पष्ट: भाजपा और चुनाव आयोग का एकमत निर्णय, SIR पर विवाद खत्म
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय सभा के विशेषज्ञ प्रतिनिधि करेंगे 17 मसौदा कानूनों पर विस्तृत चर्चा
- कर्नाटक व पश्चिम बंगाल में चुनावी रोल से हटाए गए लाखों मतदाता: समीक्षा प्रक्रिया में देरी और अपील लंबित
- चुनाव आयोग में आंतरिक असहमति और नियुक्ति नियमों पर संवैधानिक चुनौती
- जब रेफ़री भी गलती करे: चुनाव आयोग विवाद को समझाया 7 मुख्य प्रश्नों में
- सुप्रीम कोर्ट ने एआईएफ युद्ध विधवा को पुनः सेवा में लौटाया
- बैंकिंग क्षेत्र के तीन नए कानूनों के कार्यान्वयन हेतु विस्तृत योजना जारी
- प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम कानून के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय योजना जारी की
- सुप्रीम कोर्ट ने ऑबसी क्रिमी लेयर निर्णय के भविष्य के प्रयोग पर जजमेंट रोक रखा

