FSSAI ने हाई फैट-शुगर पैकेट पर लाल षटकोण चेतावनी और एवेरेस्ट हींग पर बिक्री रोक जारी, सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुनवाई करेगा
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने प्रस्तावित किया कि पैकेज्ड खाद्य में नमक, शकर या सैचुरेटेड फैट की मात्रा सीमा से अधिक होने पर लाल षटकोण चेतावनी अंकित होगी। साथ ही, एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर अस्थायी रोक लागू की गई है, जिसकी वजह गलत ब्रांडिंग और खराब गुणवत्ता है। सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को जनहित याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें सभी पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल की सटीक मात्रा लिखने की मांग है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Business
- FSSAI Bans Everest Hing | Supreme Court Ethanol Blending Hearing 2026
हाई फैट-शुगर वाले खाने-पीने के पैकेट पर चेतावनी मिलेगी:एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर FSSAI की रोक, एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में 31 अगस्त को सुनवाई
- कॉपी लिंक
कल की बड़ी खबर पैकेज्ड फूड से जुड़ी रही। खाने-पीने के किसी पैक सामान में अगर नमक-शकर या सैचुरेटेड फैट की मात्रा लिमिट से ज्यादा हुई तो पैकेट पर षटकोण लाल निशान होगा। चेतावनी भी लिखी होगी।
वहीं, सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें देश के सभी पेट्रोल पंपों के नोजल और पेट्रोल बिल पर एथेनॉल की सटीक मात्रा यानी प्रतिशत लिखे होने की मांग की गई है।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार आज बंद रहेगा।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. ज्यादा शक्कर-तेल वाली खाने-पीने की चीजों पर लगेगी चेतावनी: पैकेट पर लाल रंग का षटकोण बनाया जाएगा; FSSAI का सुप्रीम कोर्ट को प्रस्ताव
खाने-पीने के किसी पैक सामान में अगर नमक-शकर या सैचुरेटेड फैट की मात्रा लिमिट से ज्यादा हुई तो पैकेट पर षटकोण लाल निशान होगा। चेतावनी भी लिखी होगी।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है। इसका मकसद ऐसे फूड आइटम को लेकर लोगों को सावधान करना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर FSSAI की रोक: वजह- गलत ब्रांडिंग और खराब क्वालिटी; 3 मसालों में गड़बड़ी, पैक्ड फूड पर रेड लेबल का प्रस्ताव
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने एवेरेस्ट हींग की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी है। प्रोडक्ट के मिसब्रांडेड और सबस्टैंडर्ड यानी घटिया गुणवत्ता पाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। यह प्रतिबंध तब तक लागू रहेगा, जब तक कंपनी तय फूड सेफ्टी मानकों का पालन नहीं करती।
इसके अलावा, लालजी गोढू हींग की बिक्री पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है और कंपनी को चेतावनी जारी की गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में 31 अगस्त को सुनवाई: याचिका में मांग- पंपों पर बताया जाए पेट्रोल में कितना एथेनॉल मिला रहे
सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें देश के सभी पेट्रोल पंपों के नोजल और पेट्रोल बिल पर एथेनॉल की सटीक मात्रा यानी प्रतिशत लिखे होने की मांग की गई है।
PTI के मुताबिक न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। यह याचिका नरेंद्र कुमार गोस्वामी की ओर से दायर की गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. सितंबर में 14 दिन बैंकों में काम नहीं होगा: 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे
अगले महीने यानी सितंबर में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
ऐसे में अगर आपको इस महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. चांदी इस हफ्ते ₹2,738 सस्ती, ₹2.44 लाख पर आई: सोना ₹1,042 घटकर ₹1.60 पर आया; जानें अपने शहर के दाम
सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी के दाम 2,738 रुपए गिरकर 2.44 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 21 अगस्त को 2.47 लाख रुपए पर थी।
वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,60,620 रुपए से गिरकर 1,59,578 लाख रुपए पर आ गए हैं। यानी इसकी कीमत 1,042 रुपए कम हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…
कल बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…
पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

