महिला ने प्रेमी को चुना, पति ने जान दे दी
हरदोई में एक युवक ने ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी जब उसकी पत्नी ने अदालत में अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।

सौजन्य से:- Jagran
प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही पत्नी, अदालत में पत्नी ने ठुकराया साथ; पति ने ट्रक के आगे कूदकर दी जान
हरदोई में पत्नी द्वारा अदालत में प्रेमी को चुनने से आहत पति ने ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। महीनों से पत्नी की वापसी का इंतजार कर रहे युवक को यह फैसला ...और पढ़ें
HighLights
- पत्नी ने अदालत में पति के साथ जाने से इनकार किया।
- प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, पति सदमे में।
- मानसिक आघात से टूटकर युवक ने जान दे दी।
जागरण संवाददाता, हरदोई। एक भरोसा जब टूटता है तो इंसान अंदर से किस कदर बिखर जाता है, इसका एक रोंगटे खड़े कर देने वाला उदाहरण जिले में देखने को मिला। महीनों से बिछड़ी पत्नी की वापसी का इंतजार कर रहे एक युवक की उम्मीद बुधवार को अदालत में टूट गई। पत्नी ने न्यायालय के समक्ष पति के साथ जाने से इन्कार करते हुए अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।
यह फैसला युवक बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। माधौगंज निवासी चंद्र प्रकाश की पत्नी कुछ माह पहले राहुल के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी की तलाश में चंद्र प्रकाश ने पुलिस में गुमशुदगी और बरामदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
काफी प्रयासों के बाद पुलिस महिला को बरामद करने में सफल हुई। बुधवार को महिला के बयान दर्ज कराने के लिए उसे अदालत में पेश किया गया। चंद्र प्रकाश और उसके परिवार को उम्मीद थी कि वह घर लौट आएगी।
पति के साथ जाने से किया इनकार
युवक की मां रामकली के अनुसार, उनका बेटा इसी आशा के साथ सुबह घर से निकला था कि पत्नी सभी मतभेद भुलाकर उसके साथ लौटेगी, लेकिन अदालत में महिला ने स्पष्ट रूप से पति के साथ रहने से इन्कार कर दिया और अपने प्रेमी राहुल के साथ रहने की इच्छा जताई। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी।
खबरें और भी
बताया जाता है कि अपनी आंखों के सामने पत्नी को प्रेमी के साथ जाते देख चंद्र प्रकाश गहरे सदमे में आ गया। वह इस मानसिक आघात को सहन नहीं कर सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर बाद उसने मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक के सामने छलांग लगा दी।
हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। गांव में भी इस घटना की चर्चा रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने चीनी‑एथेनॉल मुआवजा दावों के 103.4 अरब रियाल के मुद्दे को पूर्ण पीठ तक पहुँचाया
- सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कदम, न्यायिक आयोग बनाकर ध्वस्तीकरण का आदेश
- मोदी सरकार ने OBC ‘क्रीमी लेयर’ नियम लागू करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दो साल की रियायत माँगी
- अंतर्राष्ट्रीय कानून की स्नातक ने नौकरी छोड़कर सब्जी विक्रय में रोज़ 200 किग्रा बेचना शुरू किया
- केन्द्र सरकार ने OBC क्रीमी लेयर नियम लागू करने के लिए दो साल की राहत की माँग की
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाई कोर्टों में 12 जजों को स्थायी पद दिलवाया
- शरई अदालत में बढ़ते तलाक‑नफका के केस, हर महीने 30 मामले, काउंसलिंग से समाधान
- LiveLaw ने लॉन्च किया ‘ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट’ – न्यायिक अपडेट अब तुरंत

