लोक अदालत में 90 मामलों का हुआ निपटारा, 24 लाख 92 हजार 908 रुपए पर सहमति
हजारीबाग में मासिक लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें 90 मामलों का निष्पादन हुआ। इसमें बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना और चेक बाउंस के कई मामले शामिल थे। पक्षकारों के बीच कुल 24 लाख 92 हजार 908 रुपए पर सहमति बनी।

सौजन्य से:- Hindustan
Hazaribagh News: लोक अदालत में 90 मामलों का हुआ निपटारा
Hazaribagh News: हजारीबाग में इस शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें 90 मामलों का निष्पादन हुआ। प्रधान जिला जज ध्रुव चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में, पक्षकारों के बीच कुल 24 लाख 92 हजार 908 रुपए पर सहमति बनी। इसमें बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना और चेक बाउंस के कई मामले शामिल थे।
Hazaribagh News: हजारीबाग, विधि प्रतिनिधि। हरेक माह की भांति इस शनिवार को एक मासिक लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर में किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चन्द्र मिश्रा की देखरेख में और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले आयोजित इस लोक अदालत में कुल 90 मामलों का निष्पादन पक्षकारों की आपसी सहमति के आधार पर किया गया। इस लोक अदालत में कुल 24 लाख 92 हजार 908 रुपए पर पक्षकारों के बीच सहमति बनी। इस लोक अदालत में सबसे अधिक बैंक रिकवरी के 50 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें कुल 3 लाख 88 हजार 645 रुपए पर सहमति बनी।
इसके साथ ही मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिनियम के तहत 01 मामला का निपटारा किया गया। जिसमें 9 लाख 30 हजार रुपए पर सहमति बनी। वहीं चेक बाउंस के 03 मामलों में पक्षकारों के बीच 8 लाख 53 हजार 813 रुपए पर सहमति बनी। सुलहनीय आपराधिक 10 मामलों का निष्पादन भी किया गया। इस लोक अदालत में बिजली के 22 मामलों का निष्पादन किया गया। जिसमें 2 लाख 56 हजार रुपए पर सहमति बनी। जबकि बीएसएनएल के 4 मामलों में 44 हजार 450 रुपए पर सहमति बनी।मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए 8 बेंच बनाए गए थे। इस लोक अदालत में कुल 90 मामलों को प्रस्तुत किया गया था। समाज के सबसे निचले स्तर तक लोगों को कानूनी सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए प्रधान जिला जज ध्रुव चन्द्र मिश्रा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डॉ रवि प्रकाश तिवारी लगातार प्रयासरत हैं। इस लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों, संबंधित विभाग के पदाधिकारियों, हजारीबाग बार संघ के सदस्यों और सिविल कोर्ट कर्मियों का अहम योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
ताज़ा ख़बरें
- मेटा को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा: सरकार
- विदेशी चंदे पर कानून: कब और क्यों बना, कितनी बार बदला?
- सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-बिल्डर गठजोड़ पर कसा दांव, क्या है इसका मतलब?
- बाढ़ का कहर जारी, E20 पेट्रोल पर बड़ा अपडेट
- E20 पेट्रोल में मिलावट के दावे की पुष्टि नहीं, तेल कंपनियों की सफाई
- जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज, अदालत ने आरोपी को जेल भेजा
- वियतनाम में कमोडिटी डेरिवेटिव्स के लिए एक केंद्रीकृत और आधुनिक विनियमन
- दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी का नया कानून, 25% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए होंगी आरक्षित

