'वो गुंडा-बदमाश, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे'; बृजभूषण का नाम सुनते ही भड़कीं विनेश फोगाट - i will fight that thug all the way to the supreme court vinesh phogat fumed upon hearing brijbhushan saran singh name
'वो गुंडा-बदमाश, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे'; बृजभूषण का नाम सुनते ही भड़कीं विनेश फोगाट जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने जींद में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को 'गुंडा-बदमाश' बताया। उन्होंने पहलवानों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर…

सौजन्य से:- Jagran
'वो गुंडा-बदमाश, सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे'; बृजभूषण का नाम सुनते ही भड़कीं विनेश फोगाट
जुलाना विधायक विनेश फोगाट ने जींद में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को 'गुंडा-बदमाश' बताया। उन्होंने पहलवानों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ने और भाजपा पर समर्थन का आरोप लगाया।
HighLights
- विनेश फोगाट ने बृजभूषण शरण सिंह को गुंडा-बदमाश कहा।
- पहलवानों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगी।
- भाजपा पर बृजभूषण का समर्थन करने का आरोप लगाया।
जागरण संवाददाता, जींद। कांग्रेस के जनसंवाद कार्यक्रम में मंगलवार को जींद पहुंची जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गुंडा- बदमाश बोला। पत्रकारों ने जब बृजभूषण शरण सिंह को लेकर सवाल किया, तो विनेश ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उसे छोड़िये, वो गुंडा-बदमाश है। उन्होंने बताया, गोंडा में बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं और जमीनों पर कब्जे के आरोप भी हैं।
पहलवानों के मुद्दे को लेकर वे सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगी। बृजभूषण की संपत्ति और हैलीकाप्टर को लेकर विनेश ने भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे और प्रभाव के बल पर महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया और भाजपा उनका साथ दे रही है।
महिला पहलवानों के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, करीब तीन साल पहले उनके साथ पुलिस ने जैसा व्यवहार किया था, वैसा ही व्यवहार दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर पहुंची बेटियों के साथ देखने को मिला।
भाजपा कभी कहती थी कि उनकी सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन परिस्थितियों के चलते मंत्रियों के इस्तीफे हुए हैं। भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस को आजादी और राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाए जाने पर भी सवाल उठाए। कहा, भाजपा के मुंह से राष्ट्रवाद की बात अच्छी नहीं लगती। विनेश फोगाट ने उत्तराखंड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल के शुद्धिकरण को लेकर भी सवाल उठाए।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
मेरठ आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 108 नई दुकानों का निर्माण शुरू किया

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या महिलाएं सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी: ‘अधिकारियों को महाशक्तिशाली CEC से निष्क्रिय बना दें’

सुप्रीम कोर्ट ने आईसीयू स्टाफ की भर्ती को 6 महीनों, बुनियादी ढांचा 9 महीनों में पूरा करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के अवैध रिहायशी‑व्यावसायिक निर्माणों पर विशेष आयोग स्थापित किया

क्या महिलाएं सुरक्षा के लिये हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण

ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक में मतदाता सूची एसआईआर पर ली गई मुख्य मंज़ूरियाँ

क्या महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण
ताज़ा ख़बरें
- महिलाओं के आत्मरक्षा अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट की राय
- सुरक्षा के लिए हथियार रखने पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
- सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाईकोर्ट के 12 अपर जजों को स्थायी पद पर रखने की सिफारिश की
- सुप्रीम कोर्ट के 13 सवालों पर FSSAI ने 43 पृष्ठों का विस्तृत हलफ़नामा पेश किया
- FSSAI ने 13 प्रश्नों के उत्तर में पेश किया 43‑पृष्ठीय हलफनामाः लाल चेतावनी लेबल का ढांचा और समय‑सीमा
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को दिया कड़ाकेदार चेतावनी
- सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार किया, सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी सामग्री हटाने के प्रस्ताव पर निर्णय टाला
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को चेतावनी दी: शिक्षा से अधिक मुनाफे पर न ध्यान दें

