जींद अदालत परिसर में बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कराया परिसर खाली
जींद अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने परिसर की जांच शुरू कर दी है, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने परिसर में जांच की है, और अदालत परिसर को खाली कराया गया है।

सौजन्य से:- Jagran
जींद अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड; पुलिस ने खाली करवाया परिसर
जींद अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद परिसर को खाली कराकर डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें
HighLights
- जींद अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली
- डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की
- अदालत परिसर खाली कराया गया, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता जींद। शुक्रवार को अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद डाग स्कवायड और बम डिस्पोजल दस्ते की टीम को बुलाया गया। टीम ने कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी है।
इसके साथ ही पूरे अदालत परिसर को खाली करवा दिया गया है। गेट पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अदालत में एक मेल पर यह धमकी मिली है। इसमें अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद एसपी कुलदीप सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरी टीम के साथ जांच अभियान चलाया।
वहीं, फतेहाबाद के न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सेशन कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया। एहतियात के तौर पर पूरे कोर्ट परिसर को दोपहर एक बजे तक खाली करा दिया गया तथा मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
ताज़ा ख़बरें
- मेटा को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा: सरकार
- विदेशी चंदे पर कानून: कब और क्यों बना, कितनी बार बदला?
- सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-बिल्डर गठजोड़ पर कसा दांव, क्या है इसका मतलब?
- बाढ़ का कहर जारी, E20 पेट्रोल पर बड़ा अपडेट
- E20 पेट्रोल में मिलावट के दावे की पुष्टि नहीं, तेल कंपनियों की सफाई
- जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज, अदालत ने आरोपी को जेल भेजा
- वियतनाम में कमोडिटी डेरिवेटिव्स के लिए एक केंद्रीकृत और आधुनिक विनियमन
- दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी का नया कानून, 25% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए होंगी आरक्षित

