हाईवे किनारे जेसीबी से खुदाई: होटल संचालकों के साथ नोकझोंक, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
कन्नौज में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईवे किनारे अवैध कट और पार्किंग की जांच की। जेसीबी मशीन से होटलों के आगे जमीन खुदवाई गई। होटल संचालकों ने विरोध किया, जिससे झड़प हो गई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kannauj
- Kanauj NHAI Police Dig Ditches Hotels | Supreme Court Order
हाईवे किनारे होटलों के आगे पुलिस ने खुदवाए गड्ढे:संचालकों के साथ नोकझोंक हुई, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
- कॉपी लिंक
कन्नौज में नेशनल हाईवे किनारे के होटल-ढाबों के आगे हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों ने गड्ढे खुदवा दिए। जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों से होटल और ढाबा संचालकों की नोकझोंक हुई।
नेशनल हाईवे अथारिटी के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए छिबरामऊ और जेवां टोल प्लाजा से कन्नौज तक अभियान चलाकर होटलों के आगे की जमीन को खुदवा दिया। यहां शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे टीआई रविशंकर त्रिपाठी, कोतवाली पुलिस, पीएसी और एनएचआई (NHI) के अधिकारियों को देखकर होटल और ढाबा संचालकों की भीड़ लग गई।
उन्होंने बिना नोटिस के कार्यवाही का विरोध किया। जिसको लेकर हाइवे के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। इसके बावजूद जेसीबी से होटलों के आगे की मिट्टी की खुदाई जारी रही। इस दौरान करमुल्लापुर, सिकंदरपुर और छिबरामऊ क्षेत्र में हाईवे किनारे बने अवैध कट, बिना अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों तथा सड़क किनारे होने वाली अवैध पार्किंग की जांच की गई। जिन प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं पाई गई और सड़क पर वाहन खड़े पाए गए, उन्हें कार्रवाई के लिए चिन्हित किया गया।
कन्नौज स्थित जेवॉ टोल प्लाजा के पास बने होटलों रास्तों पर एनएचआई द्वारा वैरिकेडिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान होटल संचालकों और एनएचआई अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में केवल अनधिकृत कट और रास्तों को बंद किया जा रहा है।
वन मेंटेनेंस विभाग के नवीन यादव ने बताया कि यातायात सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिन होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है और जिनके कारण हाईवे पर वाहन खड़े रहते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश: चार नए मुख्य न्यायाधीश!

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, 4 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों का वार्षिक सारांश: जांच और कानूनी कार्यवाही में नए मानक

गुरुग्राम में चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे अवैध आशियाने

सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता अंकों के निर्धारण और साक्षात्कार बेंचमार्क में बदलाव पर दिया निर्णय

अनुसमर्थन की गहराई: सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया मूल्यांकन का महत्व

सुप्रीम कोर्ट ने कर दायित्व को वैध ठहराया, लेकिन पूर्वव्यापी जुर्माना नहीं माना

अगर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माननी तो 5 लाख लोगों का रोजगार होगा असुरक्षित
ताज़ा ख़बरें
- सामग्री का प्रमाण नहीं है दस्तावेज़ प्रदर्शन को केवल चिह्नित करना: सुप्रीम कोर्ट
- दस्तावेज़ों का प्रदर्शन करने से सामग्री का प्रमाण नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- मप्र के बाहर ट्रस्ट कितने फायदे के हैं?
- निवारक निरोध की गलत व्याख्या गंभीर परिणामों की ओर ले जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सैन्य प्रशिक्षण में विकलांग कैडेटों को मिलेगा आरक्षण
- सुप्रीम कोर्ट में मध्यस्थता प्रक्रिया से परिवार के सदस्यों को मिली उम्मीद
- सुप्रीम कोर्ट की बात, रानी-प्रिया कपूर विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है
- सोशल मीडिया पर अदालत की सुनवाई के वीडियो की साझा पर रोक

