होम›मुकदमे›कासगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत ने सुलह‑समझौते से कई परिवारिक, वित्तीय और छोटे आपराधिक मामलों का त्वरित निपटारा किया
मुकदमे

कासगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत ने सुलह‑समझौते से कई परिवारिक, वित्तीय और छोटे आपराधिक मामलों का त्वरित निपटारा किया

शनिवार को कासगंज कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने आपसी समझौते के माध्यम से पारिवारिक‑वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस (धारा 138) के केस, मोटर दुर्घटना मुआवजा, उत्तराधिकार, भूमि‑राजस्व व स्टाम्प आदि के साथ बैंक, बिजली और टेलीफोन से जुड़े छोटे विवादों को शीघ्र निपटाया। अधिकारियों ने लंबित मामलों की संख्या घटाने के लिए इस सुलह‑आधारित प्रक्रिया को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया।

12 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
कासगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत ने सुलह‑समझौते से कई परिवारिक, वित्तीय और छोटे आपराधिक मामलों का त्वरित निपटारा किया

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kasganj

- National Lok Adalat In Kasganj | Settlement Of Civil And Criminal Cases

कासगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह से मामलों का निपटारा:परिवार और चेक बाउंस से छोटे आपराधिक केस तक निपटाए जा रहे

- कॉपी लिंक

कासगंज न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को आसान और जल्द न्याय दिलाने के साथ आपसी सुलह-समझौते के जरिए लंबित मामलों का निस्तारण करना है। लोक अदालत के आयोजन के दौरान न्यायालय परिसर में रंगोली भी बनाई गई।

सुबह से ही अलग-अलग मामलों से जुड़े लोग न्यायालय पहुंचे। यहां विभिन्न श्रेणी के मामलों को दोनों पक्षों की सहमति से खत्म कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इससे लोगों को लंबे समय तक चलने वाली कानूनी प्रक्रिया से राहत मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक और वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इसके साथ मोटर दुर्घटना में मुआवजे से संबंधित याचिकाएं भी सुनवाई के लिए रखी गई हैं। चेक बाउंस के मामले, परक्राम्य लिखित अधिनियम की धारा 138 के तहत केस और शिकायत से जुड़े मामलों का भी आपसी सहमति से निपटारा किया जा रहा है। उत्तराधिकार और दीवानी मामलों के साथ छोटे आपराधिक मामलों को भी लोक अदालत में शामिल किया गया है।

भू-राजस्व, स्टाम्प और चकबंदी के केस भी शामिल

लोक अदालत में भू-राजस्व, स्टाम्प और चकबंदी से जुड़े मामलों की भी सुनवाई हो रही है। संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनने पर मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। इसके अलावा छोटे विवादों को लंबे समय तक अदालत में चलने से बचाने के लिए पक्षकारों को समझौते का विकल्प दिया गया है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की सहमति को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैंक, बिजली और टेलीफोन के विवाद भी सुलझेंगे

राष्ट्रीय लोक अदालत में राशन कार्ड, वोटर कार्ड और श्रम विभाग से जुड़े मामलों के साथ मनरेगा और जनहित गारंटी अधिनियम से संबंधित मामलों के निस्तारण की भी व्यवस्था की गई है। बैंक, बिजली और टेलीफोन से जुड़े विवाद भी आपसी सहमति से सुलझाए जा रहे हैं। लोक अदालत में समझौते के जरिए मामले खत्म होने से लोगों को समय और खर्च दोनों की बचत होती है।

अधिकारियों ने ज्यादा से ज्यादा मामले निपटाने पर दिया जोर

आयोजन के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज की सचिव शालिनी विधेय, राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी और एससी/एसटी एक्ट की विशेष न्यायाधीश जेबा मजीद मौजूद रहीं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश रामेश्वर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक लंबित मामलों को आपसी सुलह-समझौते से निपटाने पर जोर दिया।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?
मुकदमे

ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत
मुकदमे

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल
मुकदमे

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं
मुकदमे

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी
मुकदमे

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना
मुकदमे

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
मुकदमे

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न

ताज़ा ख़बरें