राष्ट्रीय लोक अदालत और एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत के लिए तैयारियां तेज
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मार्गदर्शकता में तैयारी बैठक में न्यायिक अधिकारियों को आगामी लोक अदालतों के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। लोक अदालतों के सफल आयोजन के लिए सभी पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया जाएगा।

सौजन्य से:- लाइव हिंदुस्तान
राष्ट्रीय लोक अदालत और एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत की तैयारियां तेज
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की मार्गदर्शकता में सरायकेला में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रज किशोर पाण्डेय ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत और एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत के लिए न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए। सभी पक्षकारों की उपस्थिति और मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रयास करने का आग्रह किया गया।
सरायकेला। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के मार्गदर्शन में, आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत और 18 जुलाई को आयोजित होने वाली एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष (प्रभार), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ब्रज किशोर पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके न्यायालय कक्ष में महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्रज किशोर पाण्डेय ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विशेष लोक अदालत के एजेंडा एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा अधिकाधिक मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण हेतु सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाएं।
उन्होंने कहा कि पूर्व सुलह बैठकों की प्रभावी कार्यप्रणाली, न्यायिक पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता तथा पक्षकारों के सहयोग से दोनों लोक अदालतों को ऐतिहासिक सफलता दिलाई जा सकती है।उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों से आपसी समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आग्रह किया, ताकि अधिकाधिक मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के माध्यम से किया जा सके। बैठक का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं एनआई एक्ट मामलों की विशेष लोक अदालत को न्यायिक व्यवस्था, विधिक सेवा संस्थाओं एवं आमजन के हित में अभूतपूर्व सफलता दिलाने के लिए सभी संबंधित पक्ष पूर्ण समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ट्रेन के वॉशरूम में पानी नहीं होने पर परिवार ने बीच में छोड़ी यात्रा, रेलवे अधिकारियों पर सेवा में कमी; उपभोक्ता आयोग ने ₹16,000 मुआवजा देने का आदेश दिया

एडवांस भुगतान के बावजूद शादी के गहने नहीं देना सेवा में कमी: हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता आयोग ने ज्वेलर को 7.10 लाख रुपये देने का आदेश दिया

बीमा सर्वेयर के दौरे की बात छिपाने पर ₹35 लाख मुआवजे की शिकायत खारिज: जम्मू-कश्मीर उपभोक्ता आयोग

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज

दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को गिरफ्तार करने से पहले 7 दिन का नोटिस दें

पत्नी की लिंक्डइन प्रोफाइल 'पर्याप्त आय' का सबूत नहीं, इससे वह गुजारा-भत्ता पाने के अधिकार से वंचित नहीं हो जाती: बेंगलुरु कोर्ट

खराब मौसम के कारण फ्लाइट रद्द होने पर भी यात्रियों को समय पर सूचना देना जरूरी: उपभोक्ता आयोग ने ₹1.88 लाख मुआवजे का आदेश रखा बरकरार

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को जमीन आवंटन मामले में कर्नाटक की विशेष अदालत ने कार्यवाही रोकी, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
ताज़ा ख़बरें
- 'सजा नहीं मिली तो गौ माता विलुप्त हो जाएंगी': गुजरात कोर्ट ने गोहत्या मामले में 3 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई; मनुस्मृति और वेदों का हवाला दिया
- 'नागज़िला' फ़िल्म निर्माण के दौरान 3.92 करोड़ रुपये का गबन: कोर्ट ने 3 आरोपियों की अग्रिम ज़मानत याचिका की खारिज
- खाते में पर्याप्त पैसे होने के बावजूद बीमा प्रीमियम नहीं काटना सेवा में कमी: उपभोक्ता आयोग ने SBI को ₹2 लाख देने का आदेश दिया
- ऑनलाइन पेमेंट के बावजूद सामान नहीं देने पर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ₹22,734 का जुर्माना, उपभोक्ता आयोग ने दिया मुआवजे का आदेश
- पेशी के लिए लाया गया विचाराधीन कैदी पुलिस हिरासत से फरार, FIR दर्ज
- पुलिस जब मजिस्ट्रेट बन जाए: 'स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट' का अजीबोगरीब मामला
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: मुंबई कोर्ट ने आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा
- मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, दिल्ली की साकेत कोर्ट का आदेश

