होम›फैसले›ज्ञानवापी विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, हिंदू-मुस्लिम पक्षों के बीच बातचीत का रास्ता
फैसले

ज्ञानवापी विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, हिंदू-मुस्लिम पक्षों के बीच बातचीत का रास्ता

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकालने के लिए हिंदू और मुस्लिम पक्षों को विशेष लोक अदालत में भेजा है, जहां दोनों पक्ष आपसी सहमति तक पहुंचने की कोशिश करेंगे. इस प्रयास के तहत आगामी 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा.

12 जुलाई 2026 को 02:13 pm बजे
ज्ञानवापी विवाद: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, हिंदू-मुस्लिम पक्षों के बीच बातचीत का रास्ता

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

काशी के ज्ञानवापी विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. कोर्ट ने हिंदू और मुस्लिम पक्षों को विशेष लोक अदालत भेजा है, ताकि दोनों पक्ष बातचीत के जरिए किसी सहमति तक पहुंच सकें. इस समाधान के लिए आगामी 21, 22 और 23 अगस्त को एक विशेष लोक अदालत लगाई जाएगी, जिसमें ज्ञानवापी के साथ-साथ मथुरा और संभल विवाद पर भी आपसी सुलह की कोशिश होगी.

सुप्रीम कोर्ट चाहता है कि लंबे समय से चल रहे इस विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकले. इसी सोच के साथ हिंदू और मुस्लिम पक्षों को विशेष लोक अदालत में भेजा गया है. यहां दोनों पक्ष आमने-सामने बैठकर अपनी बात रखेंगे और आपसी सहमति बनने की संभावना पर चर्चा करेंगे.

इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए आगामी 14 जुलाई को वाराणसी में एक शुरुआती बातचीत होगी. दरअसल, इस प्री-सुलह वार्ता का मुख्य उद्देश्य यह है कि मुख्य अदालत लगने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच बातचीत का एक मजबूत आधार तैयार किया जा सके. इसके बाद, आगामी 21 से 23 अगस्त तक तीन दिनों की विशेष लोक अदालत लगेगी, जहां दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट को पूरी उम्मीद है कि इस आपसी बातचीत से कोई न कोई सकारात्मक रास्ता जरूर निकलेगा.

Advertisement

क्या है सुप्रीम कोर्ट का 'समाधान समारोह'?

सुप्रीम कोर्ट ने अपनी 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष लोक अदालतों के आयोजन का फैसला किया है. इसी कड़ी में 'समाधान समारोह-2026' पहल की शुरुआत की गई है. इस मुहिम के तहत आपसी सहमति वाले कई सिविल और बरसों से लंबित पड़े पुराने मुकदमों को इस विशेष अदालत में ट्रांसफर किया जा रहा है. ज्ञानवापी जैसे बेहद जटिल और संवेदनशील मामलों में भी कोर्ट की यही कोशिश है कि दोनों पक्षों को एक टेबल पर लाकर आपसी बातचीत से कोई बीच का रास्ता निकाला जाए, ताकि अदालतों पर मुकदमों का बोझ कुछ कम हो सके.

दूसरे मामलों को भी जोड़ा गया

ज्ञानवापी विवाद के अलावा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और संभल के हरि मंदिर-मस्जिद विवाद से जुड़े पक्षों को भी नोटिस भेजे गए हैं. इन मामलों को भी विशेष लोक अदालत की प्रक्रिया से जोड़कर बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की कोशिश की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट की यह पहल ऐसे मामलों में अदालत के बाहर आपसी सहमति से हल निकालने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की
फैसले

देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान
फैसले

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल
फैसले

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को
फैसले

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की
फैसले

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश

ताज़ा ख़बरें