राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने तेज की तैयारी
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने तेज की तैयारी, विभागवार लंबित मामलों की मांगी जानकारी लोहरदगा में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज. डालसा सचिव ने अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर डालसा ने तेज की तैयारी, विभागवार लंबित मामलों की मांगी जानकारी
लोहरदगा में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज. डालसा सचिव ने अधिक से अधिक मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.
लोहरदगा: 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) ने तैयारी तेज कर दी है. झालसा, रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के निर्देश पर डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
आपके शहर में
बैठक में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने और आम लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस दौरान विभागवार लंबित एवं निष्पादन योग्य मामलों की जानकारी लेने के साथ अद्यतन आंकड़े उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई.
ये भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं ने चलाया अभियान, ग्रामीणों के बीच बांटे पौधे
समय पर आंकड़े उपलब्ध कराने का निर्देश
डालसा सचिव ने संबंधित विभागों को अपने-अपने लंबित मामलों का अद्यतन आंकड़ा तैयार कर निर्धारित समय पर डालसा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इससे अधिक से अधिक मामलों को सूचीबद्ध कर सुलह-समझौते के आधार पर त्वरित निष्पादन किया जा सकेगा.
बैठक में संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस तामिला कराने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया. सचिव ने कहा कि लोक अदालत कम समय और कम खर्च में आपसी सहमति के आधार पर विवादों के समाधान का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने आम लोगों से 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होकर अपने लंबित मामलों का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान कराने की अपील की. बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

