मोहन भागवत ने कहा: समलैंगिक साथ रहने के लिए कानून चाहिए, लेकिन विवाह का विरोध
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत में समलैंगिक साथ रहने के लिए स्पष्ट नियम और कानून होने चाहिए, लेकिन समलैंगिक विवाह का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे शादी की संस्था प्रभावित होगी।

सौजन्य से:- ThePrint Hindi
मुंबई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि भारत में समलैंगिक साथ रहने (Same-sex companionship) के लिए स्पष्ट नियम और कानून होने चाहिए, लेकिन उन्होंने समलैंगिक विवाह का विरोध करते हुए कहा कि इससे शादी की संस्था प्रभावित होगी.
मुंबई में इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) के एक कार्यक्रम में भागवत ने कहा, “LGBT समुदाय के लोग भी हमारे समाज का हिस्सा हैं और समाज में उन्हें जगह मिलनी चाहिए.”
जब उनसे पूछा गया कि संघ LGBTQIA+ विवाह का समर्थन क्यों नहीं करता, तो उन्होंने कहा कि इससे शादी की पारंपरिक व्यवस्था कमजोर होगी.
उन्होंने कहा, “भारतीय समाज में विवाह का उद्देश्य सिर्फ दो लोगों का साथ रहना नहीं है. विवाह अच्छी संतान और मजबूत समाज बनाने की भी एक संस्था है.”
उन्होंने आगे कहा, “अगर हम मौजूदा व्यवस्था को बदलेंगे तो टकराव पैदा होगा. इसलिए इस नजरिए से समलैंगिक विवाह को विवाह नहीं माना जाना चाहिए.”
भारत और उसके पड़ोसी देशों पाकिस्तान और चीन के साथ तनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में भागवत ने कहा कि ऐसे समय में लोगों को सरकार की बात माननी चाहिए.
उन्होंने कहा, “भारत का रास्ता शांति और आपसी सद्भाव का है. हमेशा के लिए नफरत या दुश्मनी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि पूरी मानवता एक है, लेकिन संघर्ष के समय सरकार जो कहे, उसका पालन करना चाहिए.”
भागवत ने आरक्षण के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सामाजिक कारणों से आरक्षण ज़रूरी हुआ.
उन्होंने कहा, “जब तक समाज में भेदभाव रहेगा, तब तक आरक्षण की जरूरत बनी रहेगी. आरक्षण राजनीति का विषय नहीं बनना चाहिए. अगर सुधार के सभी कदम ईमानदारी और सही तरीके से लागू किए जाएं, तो भविष्य में आरक्षण की जरूरत खत्म हो सकती है.”
भागवत ने समाज और RSS में महिलाओं की भूमिका पर भी बात की. उन्होंने कहा कि महिलाओं की भूमिका बराबर और एक-दूसरे की पूरक होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि अगर करीब 100 साल पहले RSS की शुरुआत के समय महिलाओं ने इसका नेतृत्व किया होता, तो शायद संघ इतना आगे नहीं बढ़ पाता.
उन्होंने बताया कि इसी वजह से महिलाओं के लिए एक अलग समानांतर संगठन बनाया गया, ताकि वे पुरुषों के संगठन के काम में हस्तक्षेप न करें और पुरुष भी उनके काम में दखल न दें.
भागवत ने कहा, “यह धारणा गलत है कि संघ में महिलाओं की कोई जगह नहीं है.”
(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
यह भी पढ़ें: छात्रों के प्रदर्शन में मोदी सरकार ने सबसे पहले क्यों कदम पीछे खींचे
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
ताज़ा ख़बरें
- मेटा को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा: सरकार
- विदेशी चंदे पर कानून: कब और क्यों बना, कितनी बार बदला?
- सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-बिल्डर गठजोड़ पर कसा दांव, क्या है इसका मतलब?
- बाढ़ का कहर जारी, E20 पेट्रोल पर बड़ा अपडेट
- E20 पेट्रोल में मिलावट के दावे की पुष्टि नहीं, तेल कंपनियों की सफाई
- जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज, अदालत ने आरोपी को जेल भेजा
- वियतनाम में कमोडिटी डेरिवेटिव्स के लिए एक केंद्रीकृत और आधुनिक विनियमन
- दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी का नया कानून, 25% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए होंगी आरक्षित

