चार हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली, बॉम्बे, इलाहाबाद और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. जल्द ही राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नए मुख्य न्यायाधीश अपना पदभार संभालेंगे.

सौजन्य से:- आज तक
इन चार हाईकोर्ट को जल्द मिलेंगे नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने भेजी सिफारिश
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली, बॉम्बे, इलाहाबाद और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है.
एक्स
हाईकोर्ट में जल्द नियुक्त हेंगे मुख्य न्यायाधीश. (फोटो।: आई. टी. जी.)
- नई दिल्ली,
- 10 अगस्त 2026,
- (अपडेटेड 10 अगस्त 2026, 5:49 पूर्वाह्न भारतीय समय)
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश की है. इन सिफारिशों पर केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति आधिकारिक नियुक्ति पत्र की अधिसूचना जारी करेंगे. इसके बाद अगले हफ्ते तक सभी जज अपना पदभार संभाल लेंगे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुआई वाले तीन वरिष्ठतम जजों के सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने चार हाईकोर्ट में नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. इस प्रस्ताव के तहत दिल्ली हाईकोर्ट से जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट, बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस रविन्द्र वी घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट और जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने का फैसला लिया गया है.
केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा आधिकारिक परवाना जारी करने के माध्यम से अगले हफ्ते तक ये नियुक्ति अधिसूचना के जरिए प्रभावी हो जाएगी.
ये अभी सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का केवल एक प्रस्ताव है. कानून मंत्रालय को अनुशंसा भेजे जाने के बाद राष्ट्रपति भवन द्वारा वारंट यानी आधिकारिक परवाना जारी किया जाएगा. इसके बाद ही ये फैसला सरकारी अधिसूचना के जरिए कानूनी रूप से लागू हो सकेगा.
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन से अगले हफ्ते इन सिफारिशों को हरी झंडी मिलने की पूरी संभावना है. मंजूरी मिलते ही वीकेंड तक ये सभी संबंधित उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाल लेंगे.
---- समाप्त ----
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
NEET-UG 2026 पेपर लीक केस: दिल्ली कोर्ट ने 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का दिया आदेश, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

मकान निर्माण में खामियों पर उपभोक्ता आयोग का फैसला, बिल्डर को 2.10 लाख रुपये देने का आदेश

फ्लाइट का समय बदलने की जानकारी न देने पर ट्रैवल एजेंट को ₹83,800 देने का आदेश, उपभोक्ता आयोग का फैसला

आजादी की अलग तारीख: पाकिस्तान 14 और भारत 15 अगस्त, जानें क्या है वजह

पौड़ी न्यूज़: 10 साल से लापता व्यक्ति को कोर्ट ने कानूनी मृत घोषित किया

16वीं राष्ट्रीय सभा का पहला असाधारण सत्र: प्रभावी नीति और कानून निर्माण की तत्काल आवश्यकता को संतुलित करना

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले कई संवेदनशील स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी

क्रूरता और परित्याग के आरोपों से तलाक का आदेश, न्यायालय ने दी मंजूरी
ताज़ा ख़बरें
- एक अदालत में होगी केस और काउंटर केस की सुनवाई
- राजस्थान में बड़े फैसले: खेजड़ी समेत 29 पेड़ों की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून, शादी का रजिस्ट्रेशन 60 दिन में अनिवार्य
- महाराष्ट्र में पेपर लीक पर किया गया सख्त जवाब
- तत्काल अपडेट्स के लिए सीधी पहुंच, लाइवलॉ पेश करता है 'ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट'
- मध्यस्थ समाप्त डीलरशिप को क्या बहाल कर सकते हैं?
- राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं माना, नीट-पीजी सीट नियमों पर विवाद
- भूमि अधिग्रहण और धर्मांतरण पर कानून लाने की चेतावनी, सीमांत क्षेत्रों में चिंता का बिंदु
- NEET-पीजी प्रवेश में अनदेखी: अभिभावकों की शिकायतें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के उल्लंघन का, अलग-अलग राज्यों में पात्रता शर्तें स्वीकार्य नहीं

