होम›सुप्रीम कोर्ट›सुप्रीम कोर्ट के जज चंद्रशेखर कुमार ने कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में शिव की पूजा की
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के जज चंद्रशेखर कुमार ने कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में शिव की पूजा की

जज चंद्रशेखर कुमार ने रविवार को देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में विधि‑विधान के साथ शिव और पार्वती की आरती की, जबकि सुरक्षा कारणों से सामान्य श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश अस्थायी रूप से बंद रहा। पूजा के बाद उन्होंने देवघर सर्किट हाउस से एयरपोर्ट की ओर रुख किया।

13 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट के जज चंद्रशेखर कुमार ने कड़ी सुरक्षा के बीच देवघर के बैद्यनाथ मंदिर में शिव की पूजा की

सौजन्य से:- ETV Bharat

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार ने बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ की पूजा की, सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की. हितेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट.

Published : September 13, 2026 at 5:14 PM IST

देवघर:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार ने रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. पूजा के बाद उन्होंने भोलेनाथ और माता पार्वती की आरती भी की. इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे.

दरअसल, बैद्यनाथ मंदिर पहुंचने के बाद सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को मंदिर के प्रशासनिक भवन में बैठाया गया, जहां मंदिर के पुजारियों ने संकल्प कराया और विधि-विधान से पूजा कराई. बैद्यनाथ मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त ने बताया कि पूजा के बाद न्यायाधीश को गर्भगृह ले जाया गया, जहां सरदार पंडा की मौजूदगी में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की.

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की सुरक्षा को देखते हुए पूजा के दौरान कुछ समय के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी. इसके कारण मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई और उन्हें कुछ देर इंतजार करना पड़ा. हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए आम श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन का सहयोग किया. पूजा-अर्चना के बाद न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार देवघर सर्किट हाउस पहुंचे. सर्किट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद वे एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए और वहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश चंद्रशेखर कुमार शनिवार को ही देवघर पहुंच गए थे. प्रोटोकॉल के तहत एयरपोर्ट पर देवघर के डीसी सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उन्हें देवघर की धार्मिक पहचान से जुड़ा पारंपरिक शिवलिंग का फोटो फ्रेम भी भेंट किया गया.

ये भी पढ़ें-

नेपाल के मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री पहुंचे देवघर, बाबा बैद्यनाथ का किया जलाभिषेक

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मेरठ आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 108 नई दुकानों का निर्माण शुरू किया
सुप्रीम कोर्ट

मेरठ आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 108 नई दुकानों का निर्माण शुरू किया

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या महिलाएं सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं?
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या महिलाएं सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी: ‘अधिकारियों को महाशक्तिशाली CEC से निष्क्रिय बना दें’
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी: ‘अधिकारियों को महाशक्तिशाली CEC से निष्क्रिय बना दें’

सुप्रीम कोर्ट ने आईसीयू स्टाफ की भर्ती को 6 महीनों, बुनियादी ढांचा 9 महीनों में पूरा करने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आईसीयू स्टाफ की भर्ती को 6 महीनों, बुनियादी ढांचा 9 महीनों में पूरा करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के अवैध रिहायशी‑व्यावसायिक निर्माणों पर विशेष आयोग स्थापित किया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के अवैध रिहायशी‑व्यावसायिक निर्माणों पर विशेष आयोग स्थापित किया

क्या महिलाएं सुरक्षा के लिये हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण
सुप्रीम कोर्ट

क्या महिलाएं सुरक्षा के लिये हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण

ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक में मतदाता सूची एसआईआर पर ली गई मुख्य मंज़ूरियाँ
सुप्रीम कोर्ट

ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक में मतदाता सूची एसआईआर पर ली गई मुख्य मंज़ूरियाँ

क्या महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण
सुप्रीम कोर्ट

क्या महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण

ताज़ा ख़बरें