होम›कानून›मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर दौरे पर, जिले के विकास और कानून व्यवस्था पर चर्चा
कानून

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर दौरे पर, जिले के विकास और कानून व्यवस्था पर चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर पहुंचे और जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने प्रसिद्ध पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम भी किया।

21 जुलाई 2026 को 02:13 pm बजे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर दौरे पर, जिले के विकास और कानून व्यवस्था पर चर्चा

सौजन्य से:- ईटीवी भारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर पहुंचे, जिले के विकास और कानून व्यवस्था पर किया मंथन

सीएम योगी ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.

ई. टी. वी. भारत उत्तर प्रदेश टीम द्वारा

प्रकाशित : जुलाई 21, 2026 ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. ए. 7:09 अपराह्न भारतीय समय

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को जनपद के दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत बलरामपुर के तुलसीपुर पहुंचे. जहां से वह प्रसिद्ध पाटेश्वरी देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे. मुख्यमंत्री का वहां पहुंचते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिले के आला अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर विधायक पलटू राम, तुलसीपुर के विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, देवी पाटन मंदिर के महंत कौशलेन्द्र नाथ एवं जिलाधिकारी विपिन जैन, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने अभिनंदन किया.

इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे देवीपाटन शक्तिपीठ के लिए रवाना हो गए. उन्होंने स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मिलकर फीडबैक लिया.

सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े इंतजाम: मुख्यमंत्री मंगलवार को देवी पाटन मंदिर परिसर में ही विश्राम करेंगे. बुधवार को उनके जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से जिले के चौमुखी विकास एवं कानून व्यवस्था पर विस्तार से विचार विमर्श करने की उम्मीद जताई जा रही है. मुख्यमंत्री के जनपद प्रवास के दौरान सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह सुव्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की गई हैं तथा जगह-जगह पुलिस एवं सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. बुधवार की सुबह अपनी दिनचर्या पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर से आगे के प्रवास के लिए रवाना हो जाएंगे.

पूजा-अर्चना और गौसेवा का कार्यक्रम: सीएम योगी ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की शुरुआती समीक्षा भी की. बुधवार सुबह मुख्यमंत्री मां पाटेश्वरी की विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना करेंगे. पूजा-अर्चना के ठीक बाद वे मंदिर की विशाल गौशाला जाकर गायों को अपने हाथों से गुड़ और हरा चारा खिलाएंगे. सीएम के आगमन से ठीक पहले तुलसीपुर क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे स्थानीय लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली.

पिछले महीने दी थी विकास परियोजनाओं की सौगात: बारिश के बावजूद जिला प्रशासन ने पूरी मुस्तैदी से अपनी सभी तैयारियां समय पर पूरी रखीं थीं. इससे पहले सीएम योगी 5 जून 2026 को अपने जन्मदिन के पावन अवसर पर भी बलरामपुर आए थे. उस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को 294 करोड़ रुपये की लागत वाली 75 बड़ी विकास परियोजनाओं की शानदार सौगात दी थी.

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ट्रेन के वॉशरूम में पानी नहीं होने पर परिवार ने बीच में छोड़ी यात्रा, रेलवे अधिकारियों पर सेवा में कमी; उपभोक्ता आयोग ने ₹16,000 मुआवजा देने का आदेश दिया
कानून

ट्रेन के वॉशरूम में पानी नहीं होने पर परिवार ने बीच में छोड़ी यात्रा, रेलवे अधिकारियों पर सेवा में कमी; उपभोक्ता आयोग ने ₹16,000 मुआवजा देने का आदेश दिया

एडवांस भुगतान के बावजूद शादी के गहने नहीं देना सेवा में कमी: हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता आयोग ने ज्वेलर को 7.10 लाख रुपये देने का आदेश दिया
कानून

एडवांस भुगतान के बावजूद शादी के गहने नहीं देना सेवा में कमी: हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता आयोग ने ज्वेलर को 7.10 लाख रुपये देने का आदेश दिया

बीमा सर्वेयर के दौरे की बात छिपाने पर ₹35 लाख मुआवजे की शिकायत खारिज: जम्मू-कश्मीर उपभोक्ता आयोग
कानून

बीमा सर्वेयर के दौरे की बात छिपाने पर ₹35 लाख मुआवजे की शिकायत खारिज: जम्मू-कश्मीर उपभोक्ता आयोग

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज
कानून

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज

दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को गिरफ्तार करने से पहले 7 दिन का नोटिस दें
कानून

दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को गिरफ्तार करने से पहले 7 दिन का नोटिस दें

पत्नी की लिंक्डइन प्रोफाइल 'पर्याप्त आय' का सबूत नहीं, इससे वह गुजारा-भत्ता पाने के अधिकार से वंचित नहीं हो जाती: बेंगलुरु कोर्ट
कानून

पत्नी की लिंक्डइन प्रोफाइल 'पर्याप्त आय' का सबूत नहीं, इससे वह गुजारा-भत्ता पाने के अधिकार से वंचित नहीं हो जाती: बेंगलुरु कोर्ट

खराब मौसम के कारण फ्लाइट रद्द होने पर भी यात्रियों को समय पर सूचना देना जरूरी: उपभोक्ता आयोग ने ₹1.88 लाख मुआवजे का आदेश रखा बरकरार
कानून

खराब मौसम के कारण फ्लाइट रद्द होने पर भी यात्रियों को समय पर सूचना देना जरूरी: उपभोक्ता आयोग ने ₹1.88 लाख मुआवजे का आदेश रखा बरकरार

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को जमीन आवंटन मामले में कर्नाटक की विशेष अदालत ने कार्यवाही रोकी, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
कानून

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को जमीन आवंटन मामले में कर्नाटक की विशेष अदालत ने कार्यवाही रोकी, 18 नवंबर को अगली सुनवाई

ताज़ा ख़बरें