होम›हाई कोर्ट›सुप्रीम कोर्ट‑दिल्ली हाईकोर्ट के जजों ने महाबोधि मंदिर में पूजा‑अर्चना की
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट‑दिल्ली हाईकोर्ट के जजों ने महाबोधि मंदिर में पूजा‑अर्चना की

न्यायाधीश मनमोहन और मिनी पुष्करणा दिल्ली से विमान से बोधगया पहुंचकर, कड़ी सुरक्षा के तहत महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में बौद्ध भिक्षुओं के साथ अनुष्ठान संपन्न किया। इसके बाद वे पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन, प्राचीन जगन्नाथ तथा राम‑जानकी मंदिरों में पूजा‑अर्चना कर, स्थानीय प्रशासन की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था में अतिथि सत्कार का अनुभव किया।

12 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट‑दिल्ली हाईकोर्ट के जजों ने महाबोधि मंदिर में पूजा‑अर्चना की

सौजन्य से:- Hindustan

महाबोधि मंदिर में सुप्रीम कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना

महाबोधि मंदिर में सुप्रीम कोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने की पूजा-अर्चना • ऐतिहासिक प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर का भी किया दर्शन फोटो न्यूज ब

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मनमोहन और दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश मिनी पुष्करणा शनिवार को नियमित विमान से दिल्ली से गया जी एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों न्यायाधीश सहित अन्य अतिथि बोधगया पहुंचे और होटल आईटीसी वेलकम में ठहरे। होटल पहुंचने पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश मनमोहन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान डीएम शशांक शुभंकर, एसएसपी सुशील कुमार समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। कुछ देर विश्राम के बाद दोनों न्यायाधीश महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां वरीय बौद्ध भिक्षुओं की मौजूदगी में उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। भिक्षुओं ने विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया और सभी न्यायाधीशों को बौद्ध परंपरा के अनुसार पूजा करायी।

इसके बाद दोनों ने पवित्र बोधिवृक्ष का दर्शन किया और गर्भगृह की परिक्रमा पूरी की। मंदिर के रिसेप्शन रूम बीटीएमसी की ओर से अतिथियों को स्मृति स्वरूप लैमिनेटेड बोधिपत्ता, कॉफी टेबल बुक सहित अन्य प्रकाशन भेंट की गयी। महाबोधि मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद दोनों न्यायाधीश ऐतिहासिक प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां भगवान श्री जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद राम-जानकी मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। न्यायाधीशों के दौरे को लेकर बोधगया में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता दिखा।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
Supreme Court ने Patna High Court के फैसले को Suo Motu उठाकर कड़ी लताड़ लगाई
हाई कोर्ट

Supreme Court ने Patna High Court के फैसले को Suo Motu उठाकर कड़ी लताड़ लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश

सुप्रीम कोर्ट ने चार हाई कोर्टों में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की
हाई कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने चार हाई कोर्टों में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की

महाराष्ट्र के मजिस्ट्रेट ने रेलवे अधिकारी को बग‑ग्रस्त VIP सोफ़ा न बदलने पर अवमानना नोटिस जारी किया
हाई कोर्ट

महाराष्ट्र के मजिस्ट्रेट ने रेलवे अधिकारी को बग‑ग्रस्त VIP सोफ़ा न बदलने पर अवमानना नोटिस जारी किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी की सपोर्ट सेवाएँ तुरंत पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया
हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी की सपोर्ट सेवाएँ तुरंत पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया

दिल्ली हाई कोर्ट की संख्या अब 50, सात नई नियुक्तियों का शपथ समारोह
हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट की संख्या अब 50, सात नई नियुक्तियों का शपथ समारोह

किशोर न्याय कानून के दशक पर मंथन: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए परामर्श कार्यक्रम
हाई कोर्ट

किशोर न्याय कानून के दशक पर मंथन: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए परामर्श कार्यक्रम

सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे
हाई कोर्ट

सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे

ताज़ा ख़बरें