बैंक कर्मी तैयार करें ऋण चुकाने के लिए यथा संभव मानसिकता!
नगर प्रतिनिधि राष्ट्रीय लोक अदालत लिए बैंक मैनेजरों के साथ बैठक। समस्त बैंक मैनेजर का कहना कि सभी ऋण धारकों को नोटिस निर्गत करते हुए लोक अदालत में बैंक लोन का मामला दर्ज करें ।

सौजन्य से:- Hindustan
लोक अदालत को लेकर प्राधिकार सचिव ने बैंक मैनेजरों के साथ की बैठक
लोक अदालत को लेकर प्राधिकार सचिव ने बैंक मैनेजरों के साथ की बैठक लोक अदालत को लेकर प्राधिकार सचिव ने बैंक मैनेजरों के साथ की बैठक लोक अदालत को लेकर प
जमुई। नगर प्रतिनिधि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्राधिकार कला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वावधान में शुक्रवार को जमुई के समस्त बैंक मैनेजर के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के निर्देश पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई की सचिव मंजू श्री कुमारी ने की। बैठक का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय जमुई परिसर में आयोजित की जाएगी की तैयारी को लेकर थी। बैठक में समस्त बैंक मैनेजर को संबोधित करते हुए प्राधिकार की सचिव ने लोक अदालत के संबंध में आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया।
सभी बैंक मैनेजर को कहा गया है कि वे अपनी-अपनी शाखा से संबंधित वैसे ऋण धारकों को चिन्हित करें जिन्होंने अपना बैंक लोन नहीं चुकाया है एवं उन्हें नोटिस निर्गत करते हुए उन्हें लोक अदालत में बैंक लोन मामले को निष्पादन करने के लिए कहें। लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं इसमें किए जाने वाले वादों के निष्पादन में फायदे से संबंधित जानकारी आम जनता को दें। सभी राष्ट्रीयकृत बैंक जिले के अपने शाखा में लोक अदालत का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। बैंक प्रत्येक शाखा में भी हेल्प डेस्क कायम कर खाताधारी को लोक अदालत के फायदे के बारे में बताएं। प्राधिकार की सचिव ने सभी बैंक मैनेजर को निर्देश देते हुए कहा कि बैंक लोन के निपटारे में जनता को यथासंभव छुट का लाभ एवं वादों के निस्तारण में लचीला रूख अख्तियार करे जिससे आमजन को फायदा हो सके एवं ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन हो सके। उन्होंने जमुई के समस्त नागरिकों से आग्रह करते हुए आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने विरुद्ध लंबित प्रकरणों का निस्तारण के लिए आवाहन किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के सुलहनीय प्रकरण जो न्यायालय में लंबित है/ अथवा विभागीय मामलों का आपस में सुलह वार्ता के द्वारा निस्तारण किया जाता है। इसमें किसी पक्ष की हार जीत नहीं होती और और बिना किसी खर्च के त्वरित न्याय मिल जाता है।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
ताज़ा ख़बरें
- मेटा को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा: सरकार
- विदेशी चंदे पर कानून: कब और क्यों बना, कितनी बार बदला?
- सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-बिल्डर गठजोड़ पर कसा दांव, क्या है इसका मतलब?
- बाढ़ का कहर जारी, E20 पेट्रोल पर बड़ा अपडेट
- E20 पेट्रोल में मिलावट के दावे की पुष्टि नहीं, तेल कंपनियों की सफाई
- जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज, अदालत ने आरोपी को जेल भेजा
- वियतनाम में कमोडिटी डेरिवेटिव्स के लिए एक केंद्रीकृत और आधुनिक विनियमन
- दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी का नया कानून, 25% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए होंगी आरक्षित

