होम›कानून›जेल अदालत और विधिक जागरूकता कैंप पर मंडल कारा में काम की गई
कानून

जेल अदालत और विधिक जागरूकता कैंप पर मंडल कारा में काम की गई

लोहरदगा जेल में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जहां बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई।

19 जुलाई 2026 को 06:13 pm बजे
जेल अदालत और विधिक जागरूकता कैंप पर मंडल कारा में काम की गई

सौजन्य से:- हिंदुस्तान

जेल अदालत, विधिक जागरूकता और मेडिकल कैंप आयोजित

राज्य विधिक सेवा प्राधिकार की निर्देशानुसार, लोहरदगा की मंडल कारा में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बंदियों के कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। अधिकारीयों ने स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की समीक्षा की।

लोहरदगा, संवाददाता। राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एवं पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को मंडल कारा लोहरदगा में जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ नारायण साहू, सहायक सुदामा साहू, भूपेंद्र कुमार, जेल प्रशासन के अधिकारी तथा सदर अस्पताल की चिकित्सीय टीम उपस्थित रही। इस दौरान पदाधिकारियों ने बंदियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की। शिविर में बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से संबंधित जानकारी दी गई।

डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि न्याय सभी के लिए समान रूप से सुलभ है और प्रत्येक बंदी को निष्पक्ष सुनवाई का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। उन्होंने बताया कि जेल अदालत का उद्देश्य बंदियों को त्वरित न्याय दिलाना, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन में सहायता करना तथा विधिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।पदाधिकारियों ने जेल परिसर का निरीक्षण कर बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं सदर अस्पताल की चिकित्सा टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जागरूकता भी प्रदान की।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ट्रेन के वॉशरूम में पानी नहीं होने पर परिवार ने बीच में छोड़ी यात्रा, रेलवे अधिकारियों पर सेवा में कमी; उपभोक्ता आयोग ने ₹16,000 मुआवजा देने का आदेश दिया
कानून

ट्रेन के वॉशरूम में पानी नहीं होने पर परिवार ने बीच में छोड़ी यात्रा, रेलवे अधिकारियों पर सेवा में कमी; उपभोक्ता आयोग ने ₹16,000 मुआवजा देने का आदेश दिया

एडवांस भुगतान के बावजूद शादी के गहने नहीं देना सेवा में कमी: हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता आयोग ने ज्वेलर को 7.10 लाख रुपये देने का आदेश दिया
कानून

एडवांस भुगतान के बावजूद शादी के गहने नहीं देना सेवा में कमी: हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता आयोग ने ज्वेलर को 7.10 लाख रुपये देने का आदेश दिया

बीमा सर्वेयर के दौरे की बात छिपाने पर ₹35 लाख मुआवजे की शिकायत खारिज: जम्मू-कश्मीर उपभोक्ता आयोग
कानून

बीमा सर्वेयर के दौरे की बात छिपाने पर ₹35 लाख मुआवजे की शिकायत खारिज: जम्मू-कश्मीर उपभोक्ता आयोग

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज
कानून

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज

दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को गिरफ्तार करने से पहले 7 दिन का नोटिस दें
कानून

दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को गिरफ्तार करने से पहले 7 दिन का नोटिस दें

पत्नी की लिंक्डइन प्रोफाइल 'पर्याप्त आय' का सबूत नहीं, इससे वह गुजारा-भत्ता पाने के अधिकार से वंचित नहीं हो जाती: बेंगलुरु कोर्ट
कानून

पत्नी की लिंक्डइन प्रोफाइल 'पर्याप्त आय' का सबूत नहीं, इससे वह गुजारा-भत्ता पाने के अधिकार से वंचित नहीं हो जाती: बेंगलुरु कोर्ट

खराब मौसम के कारण फ्लाइट रद्द होने पर भी यात्रियों को समय पर सूचना देना जरूरी: उपभोक्ता आयोग ने ₹1.88 लाख मुआवजे का आदेश रखा बरकरार
कानून

खराब मौसम के कारण फ्लाइट रद्द होने पर भी यात्रियों को समय पर सूचना देना जरूरी: उपभोक्ता आयोग ने ₹1.88 लाख मुआवजे का आदेश रखा बरकरार

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को जमीन आवंटन मामले में कर्नाटक की विशेष अदालत ने कार्यवाही रोकी, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
कानून

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को जमीन आवंटन मामले में कर्नाटक की विशेष अदालत ने कार्यवाही रोकी, 18 नवंबर को अगली सुनवाई

ताज़ा ख़बरें