होम›मुकदमे›भरण‑पोषण में पति को मिली पूरी आज़ादी: पत्नी की आय और स्रोत पर सवाल पूछ सकते हैं
मुकदमे

भरण‑पोषण में पति को मिली पूरी आज़ादी: पत्नी की आय और स्रोत पर सवाल पूछ सकते हैं

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कहा कि भरण‑पोषण के मामलों में पति को अपनी पत्नी द्वारा शपथ पत्र में बताई गई आय और कमाई के स्रोत पर सवाल उठाने का अधिकार है, और नीचे की अदालत के रोक को रद्द कर दिया। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पत्नी को भी पति की आय पर प्रश्न करने की अनुमति है, पर बार‑बार दोहराव वाले प्रश्नों से न्यायालय का समय बर्बाद न हो।

2 सितंबर 2026 को 07:32 pm बजे
भरण‑पोषण में पति को मिली पूरी आज़ादी: पत्नी की आय और स्रोत पर सवाल पूछ सकते हैं

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने भरण-पोषण से जुड़े मामले पर अहम टिप्पणी की है. कोर्ट का कहना है कि ऐसे मामलों में पति को पत्नी की आय और कमाई के सोर्स को लेकर सवाल करने का पूरा हक है. हाई कोर्ट ने साफ किया है कि पत्नी ने अपनी आय को लेकर कोर्ट में जो शपथ पत्र दिया हो उसकी सच्चाई की जांच करने के लिए पति को बहस का अधिकार है.

यह मामला रायपुर की एक महिला और उनके पति का है. दरअसल, महिला ने दुर्ग फैमिली अदालत में BNSS की धारा 144 के तहत भरण-पोषण का आवेदन दिया था. सुप्रीम कोर्ट के रजनेश बनाम नेहा मामले में दिए निर्देशों के तहत महिला ने अदालत में अपनी आय और संपत्ति का ब्योरा देते हुए शपथ पत्र दिया था.

पति ने कोर्ट से पत्नी के शपथ पत्र में बताई गई आय और कमाई के सोर्स को लेकर सवाल करने की मांग की, लेकिन फैमिली कोर्ट ने उसे रोक दिया. इसके बाद पति ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. पति ने हाई कोर्ट में दलील दी कि अगर पत्नी के आय के दावों पर उसे बहस का मौका ही नहीं मिलेगा तो वह अपना बचाव कैसे करेगा. मामला जब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट पहुंचा तो जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास ने पति की याचिका को मंजूरी दी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मैटरनिटी लीव पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब मां बनने पर नौकरी में नहीं घटेगा पद

हाईकोर्ट ने दुर्ग कोर्ट के उस आदेश को रद्द किया, जिसमें पति को पत्नी की आय के सोर्स पर सवाल उठाने से रोका गया था. कोर्ट ने साफ कहा है कि 11 सितंबर की सुनवाई में पति को पत्नी के आय के सोर्स पर सवाल करने का मौका दिया जाए.

हालांकि, हाईकोर्ट ने इस बारे में ये भी चेतावनी दी है कि बहस के नाम पर कुछ ही सवालों को बार-बार दोहराकर कोर्ट का समय बर्बाद न किया जाए. कोर्ट का कहना है कि एक ही दिन पर पति और पत्नी दोनों की गवाही पूरी हो.

मामले में फैसला सिर्फ पति के पक्ष में नहीं है, कोर्ट ने पत्नी को भी पति के आय संबंधी सोर्स पर सवाल उठाने का पूरा अधिकार दिया है. कोर्ट का कहना है कि भरण-पोषण के मामले में दोनों पक्षों की वास्तविक वित्तीय स्थिति की जांच जरूरी है. कोर्ट के इस निर्देश के बाद गुजारा-भत्ता वाले मामले में पति और पत्नी दोनों की आय की जांच की जाएगी.

---- समाप्त ----

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?
मुकदमे

ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत
मुकदमे

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल
मुकदमे

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं
मुकदमे

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी
मुकदमे

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना
मुकदमे

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
मुकदमे

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न

ताज़ा ख़बरें