'शराबबंदी कानून से कोई समझौता नहीं होगा', जेडीयू के मंत्री मदन सहनी ने बढ़ाई सम्राट सरकार की टेंशन?
Madan Sahani Bihar Liquor Ban News: बिहार के मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि शराबबंदी कानून के साथ कोई समझौता नहीं होगा। इसका आगे भी पूरी सख्ती से पालन होगा। पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Madan Sahani Bihar Liquor Ban News: बिहार के मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा है कि शराबबंदी कानून के साथ कोई समझौता नहीं होगा। इसका आगे भी पूरी सख्ती से पालन होगा।
पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जन सुराज पार्टी के विधायक प्रशांत किशोर शराबबंदी को फेल बता रहे हैं। वहीं एनडीए के सहयोगी दल के नेता केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग सम्राट सरकार से करते रहे हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए सम्राट सरकार शराबबंंदी कानून को लेकर कुछ करे, उससे पहले ही नीतीश कुमार की जेडीयू के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री मदन सहनी ने साफ कह दिया कि शराबंदी कानून के साथ कोई समझौता नहीं होगा।
सभी दलों की सहमति से लागू हुआ था शराबबंदी कानून: मदन सहनी
जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद मदन सहनी ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सभी राजनीतिक दलों के सहयोग और सहमति से बिहार में शराबबंदी कानून लागू किया था। उन्होंने कहा कि सरकार इस कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने कहा कि बिहार में शराबबंदी प्रभावी रूप से लागू है और भविष्य में भी इसके क्रियान्वयन में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सरकार में रहते हुए जो फैसला किया था, वो आगे भी लागू रहेगा। इस शराबबंदी का सबसे अधिक लाभ गरीबों, मजदूरों और राज्य की महिलाओं को मिला है।
बिहार में शराबबंदी कानून के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा। इसे आगे भी पूरी सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
मदन सहनी, मंत्री, मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग
शराब मिलने पर संबंधित कंपनी पर भी दर्ज होगा केस: मदन सहनी
मदन सहनी ने कहा कि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिहार में किसी भी कंपनी की शराब जब्त होने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में संबंधित कंपनी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अंतिम पायदान तक पहुंचे लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मंत्री
कार्यक्रम में शामिल हुए समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ताने कहा कि नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की प्राथमिकता लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम कर रही है। योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
लेखक के बारे मेंसुधेंद्र प्रताप सिंहसुधेंद्र प्रताप सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह 2020 में नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राज्य टीम में बिहार-झारखंड और राजस्थान के लिए काम करते हैं। पत्रकारिता की शुरुआत अखबार में रिपोर्टिंग से की। बीते 14 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह न्यूज18 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका में कार्यरत थे।
बिहार की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना सुधेंद्र प्रताप की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 14 साल से कार्यरत
सुधेंद्र प्रताप सिंह ने साल 2012 में लोकल न्यूज पेपर से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद कल्पतरु एक्सप्रेस अखबार में संपादकीय डेस्क पर काम किया। हिंदुस्तान समाचार पत्र में रिपोर्टिंग की। इसके बाद 2014 में आईबीएन खबर डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। फिर न्यूज18 हिंदी में सेंट्रल डेस्क पर काम किया। वर्तमान में नवभारत टाइम्स वेबसाइट के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
सुधेंद्र प्रताप सिंह ने साल 2008 में प्रतिष्ठित डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन (MA) किया है।इसके बाद साल 2011 में केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

