सुप्रीम कोर्ट में पेलेट गन का दावा: सर्जरी में निकले धातु के कण, अस्पताल ने रखा सुरक्षित
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 21 जुलाई को सर्जरी कराने वाले शेख इरशाद मंसूरी की मेडिको-लीगल केस रिपोर्ट में दावा है कि उनके शरीर से कई धातु के कण निकाले गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी के दौरान उनके सिर, गर्दन, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सोंं से कई धातु के कण निकाले गए.

सौजन्य से:- ABP News
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पेललेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाने वाले 25 वर्षीय शेख इरशाद मंसूरी की मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट सामने आई है.
20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 25 वर्षीय शेख इरशाद मंसूरी की मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, सर्जरी के दौरान उनके सिर, गर्दन, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों से कई धातु के कण (Metallic Foreign Bodies) निकाले गए.
24 जुलाई की मेडिकल रिपोर्ट में दर्ज हैं सर्जरी के विवरण
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC) के ईएनटी एवं हेड-नेक सर्जरी विभाग की 24 जुलाई की एमएलसी रिपोर्ट के अनुसार, मरीज की 21 जुलाई 2026 को जनरल एनेस्थीसिया (GA) के तहत सर्जरी कर शरीर में फंसे कण निकाले गए.एमएलसी रिपोर्ट के डायग्नोसिस (Diagnosis) सेक्शन में लिखा गया है कि मरीज के सिर और गर्दन के कई हिस्सों में कण फंसे हुए थे.
सर्जरी में कई जगहों से निकाले गए धातु के कण
ईएनटी ऑपरेशन थिएटर (OT) नोट्स के अनुसार, मरीज के दाएं मैक्सिलरी एंट्रम (चेहरे की हड्डी के अंदर), दाईं ओर के निचले होंठ की अंदरूनी परत (लेबियल म्यूकोसा), दाएं कंधे, दाईं गर्दन और बाएं माथे से लगभग 2 मिमी आकार के धातु के कण निकाले गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि ये कण शरीर के मुलायम ऊतकों में सतही रूप से फंसे हुए थे.
आंख के पास भी मिला धातु का कण
रिपोर्ट के ऑप्थैल्मोलॉजी (नेत्र रोग) ऑपरेशन थिएटर नोट्स में बताया गया है कि मरीज की बाईं आंख के ऑर्बिटल हिस्से और निचली पलक की सर्जरी कर वहां से भी विदेशी कण निकाला गया. रिपोर्ट के मुताबिक, आंख की मांसपेशी के ऊपरी हिस्से के पास लगभग 8 से 10 मिमी गहराई में धातु का कण महसूस हुआ. इसके बाद लगभग 3 मिमी का चीरा लगाकर उसे निकाला गया.
रिपोर्ट में कहा गया है कि निकाला गया कण लगभग 3×3 मिमी आकार का था, जिसकी सतह धातु जैसी चमकदार थी, किनारे नुकीले थे और वह दबाने पर नहीं दबता था. सर्जरी के बाद मरीज को आवश्यक दवा दी गई और पट्टी की गई.
मंसूरी का दावा- शरीर से निकले सात पेलेट जैसे कण
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शेख इरशाद मंसूरी ने बताया कि सर्जरी के बाद उनके शरीर से कुल सात पेलेट जैसे धातु के कण निकाले गए हैं. उन्होंने कहा कि चेहरे के आसपास अभी भी कुछ ऐसे कण मौजूद हैं. डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें निकालने की जरूरत नहीं बताई है क्योंकि सर्जरी करने से शरीर को अधिक नुकसान हो सकता है.
अस्पताल ने अपने पास रखे धातु के कण
मंसूरी ने बताया कि सर्जरी के दौरान निकाले गए धातु के कण उन्हें नहीं दिए गए. अस्पताल ने उन्हें बताया है कि इन कणों को अपने पास सुरक्षित रखा जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई थी कि निकाले गए धातु के कणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है या नहीं.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश: चार नए मुख्य न्यायाधीश!

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बड़ी सिफारिश, 4 हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस नियुक्त

सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण फैसलों का वार्षिक सारांश: जांच और कानूनी कार्यवाही में नए मानक

गुरुग्राम में चलेगा बुलडोजर, टूटेंगे अवैध आशियाने

सुप्रीम कोर्ट ने योग्यता अंकों के निर्धारण और साक्षात्कार बेंचमार्क में बदलाव पर दिया निर्णय

अनुसमर्थन की गहराई: सुप्रीम कोर्ट ने निर्धारित किया मूल्यांकन का महत्व

सुप्रीम कोर्ट ने कर दायित्व को वैध ठहराया, लेकिन पूर्वव्यापी जुर्माना नहीं माना

अगर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माननी तो 5 लाख लोगों का रोजगार होगा असुरक्षित
ताज़ा ख़बरें
- सामग्री का प्रमाण नहीं है दस्तावेज़ प्रदर्शन को केवल चिह्नित करना: सुप्रीम कोर्ट
- दस्तावेज़ों का प्रदर्शन करने से सामग्री का प्रमाण नहीं: सुप्रीम कोर्ट
- मप्र के बाहर ट्रस्ट कितने फायदे के हैं?
- निवारक निरोध की गलत व्याख्या गंभीर परिणामों की ओर ले जा सकती है: सुप्रीम कोर्ट
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: सैन्य प्रशिक्षण में विकलांग कैडेटों को मिलेगा आरक्षण
- सुप्रीम कोर्ट में मध्यस्थता प्रक्रिया से परिवार के सदस्यों को मिली उम्मीद
- सुप्रीम कोर्ट की बात, रानी-प्रिया कपूर विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है
- सोशल मीडिया पर अदालत की सुनवाई के वीडियो की साझा पर रोक

