कानूनों के नियमों पर नजर रखने वाली संसदीय समिति का पुनर्गठन, किन्हें मिली जिम्मेदारी? - lok sabha reconstitutes subordinate legislation committee
कानूनों के नियमों पर नजर रखने वाली संसदीय समिति का पुनर्गठन, किन्हें मिली जिम्मेदारी? लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद द्वारा पारित कानूनों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए उप-वैधानिक कानूनों पर संसदीय समिति का पुनर्गठन क…

सौजन्य से:- Jagran
कानूनों के नियमों पर नजर रखने वाली संसदीय समिति का पुनर्गठन, किन्हें मिली जिम्मेदारी?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद द्वारा पारित कानूनों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए उप-वैधानिक कानूनों पर संसदीय समिति का पुनर्गठन किया है।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद द्वारा पारित कानूनों के कार्यान्वयन के लिए मंत्रालयों के बनाए गए नियमों और उपनियमों पर नजर रखने का काम करने वाली एक संसदीय समिति का पुनर्गठन किया है।
लोकसभा के बुलेटिन के अनुसार, उप-वैधानिक कानूनों पर समिति की अध्यक्षता जनसेंना पार्टी के बलाशौरी वल्लभनेनी करेंगे। नवीनतम पुनर्गठित समिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख सांसद शामिल हैं।
नियुक्त सदस्यों में कार्ति चिदंबरम और मोहम्मद जावेद (दोनों कांग्रेस), महुआ मोइत्रा (टीएमसी), एनके प्रेमचंद्रन (आरएसपी) और ए. राजा (द्रमुक) शामिल हैं।
समिति में कुल 15 निर्धारित सीटों में से तीन पद वर्तमान में रिक्त हैं। उप-वैधानिक कानूनों पर समिति संसद की प्रमुख स्थायी समितियों में से एक है।
इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसद द्वारा या संविधान द्वारा सौंपे गए नियम, विनियम, उप-नियम और उप-नियमों के निर्माण के लिए दी गई शक्तियों का विभिन्न मंत्रालयों द्वारा उचित रूप से उपयोग किया जा रहा है या नहीं।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय सभा विशेष प्रतिनिधियों का पहला सम्मेलन शुरू, 17 मसौदा कानूनों पर चर्चा

डिजिटल कानून दौड़: QUATEST 3 में 19 सवालों का कानूनी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: समान पद पर वरिष्ठ को जूनियर से कम वेतन नहीं मिल सकता

पौध किस्म अधिकारों का प्रबंधन विज्ञान‑प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपा, बौद्धिक संपदा कानून में व्यापक संशोधन

ECI ने SIR के बावजूद चुनावी नतीजों पर असर नहीं मानते, TMC का ताजा चुनाव का याचिका खारिज

इलेक्शन कमिशन के निर्णय‑निर्धारण में असहमति और बहुमत का संतुलन

सुप्रीम कोर्ट ने 1986 के बायोजो इम्मैन्युअल फैसले को आधार बनाते हुए वंदे मातरम् संशोधन को संवैधानिक चुनौती दी

ईसी के बयान से स्पष्ट: भाजपा और चुनाव आयोग का एकमत निर्णय, SIR पर विवाद खत्म
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय सभा के विशेषज्ञ प्रतिनिधि करेंगे 17 मसौदा कानूनों पर विस्तृत चर्चा
- कर्नाटक व पश्चिम बंगाल में चुनावी रोल से हटाए गए लाखों मतदाता: समीक्षा प्रक्रिया में देरी और अपील लंबित
- चुनाव आयोग में आंतरिक असहमति और नियुक्ति नियमों पर संवैधानिक चुनौती
- जब रेफ़री भी गलती करे: चुनाव आयोग विवाद को समझाया 7 मुख्य प्रश्नों में
- सुप्रीम कोर्ट ने एआईएफ युद्ध विधवा को पुनः सेवा में लौटाया
- बैंकिंग क्षेत्र के तीन नए कानूनों के कार्यान्वयन हेतु विस्तृत योजना जारी
- प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम कानून के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय योजना जारी की
- सुप्रीम कोर्ट ने ऑबसी क्रिमी लेयर निर्णय के भविष्य के प्रयोग पर जजमेंट रोक रखा

