महाराष्ट्र में कॉरपोरेट क्षेत्र में धार्मिक मतांतरण पर सख्ती, समिति गठित करने का निर्णय
महाराष्ट्र सरकार ने कॉरपोरेट क्षेत्र में उत्पीड़न और मतांतरण के मामलों से निपटने के लिए कानून में संशोधन के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है। यह समिति महिला विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से बनाई जाएगी। नासिक में टीसीएस की एक इकाई में हुए कथित उत्पीड़न और मतांतरण के मामले के बाद यह कदम उठाया गया है।

सौजन्य से:- Jagran
कॉरपोरेट क्षेत्र में मतांतरण पर महाराष्ट्र सरकार सख्त, कानून में संशोधन के लिए बनेगी समिति
फडणवीस ने बुधवार को कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र में उत्पीड़न और मतांतरण के मामलों से निपटने के लिए मौजूदा कानूनों में जरूरी बदलाव करने और उन्हें असरदार तर ...और पढ़ें
HighLights
- सीएम बोले, समिति में शामिल होंगी दोनों सदनों की महिला सदस्य
- कहा- नासिक में टीसीएस की घटना आंखें खोलने वाली थी
पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र में उत्पीड़न और मतांतरण के मामलों से निपटने के लिए मौजूदा कानूनों में जरूरी बदलाव करने और उन्हें असरदार तरीके से लागू करने के लिए महिला विधायकों व विधान परिषद सदस्यों की एक समिति बनाई जाएगी।
नासिक स्थित टीसीएस की एक इकाई में कर्मचारियों के कथित शोषण, जबरन मतांतरण की कोशिश, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक परेशानी पर एक सवाल का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि यह घटना आंखें खोलने वाली थी। एक समुदाय के लोग एक साथ आए, एक महिला पर दबाव डाला, उसका यौन शोषण किया और उसे मतांतरण के लिए मजबूर किया। बदकिस्मती यह थी कि उसने जिस मैनेजर से शिकायत की थी, उसे मामले का संज्ञान लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा, देखा गया है कि कई कॉरपोरेट कंपनियों में यह तरीका अपनाया जाता है। इससे निपटने के लिए कानून तो हैं, लेकिन उन्हें ठीक से लागू नहीं किया जाता।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीसीएस ने जांच में पूरा सहयोग किया है। कंपनी का इस मामले में कोई हाथ नहीं है। टीसीएस ने राज्य सरकार को भरोसा दिलाया है कि वह किसी भी गाइडलाइन को लागू करेगी।
फडणवीस ने यह भी कहा कि पुणे जिले में चल रही एक स्पेनिश मल्टीनेशनल कंपनी में कथित यौन उत्पीड़न की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी 15 दिनों के अंदर इस मामले की जांच करेंगे और अगर कंपनी एवं जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे परेशान किया, वे दोषी पाए जाते हैं, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित महिला के साथ किसी भी हालत में अन्याय नहीं होगा। सोलापुर स्थित सरकारी आइटीआइ में मतांतरण की शिकायतों पर फडणवीस ने कहा कि तुरंत जांच के आदेश दिए जाएंगे और कार्रवाई होगी।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
ताज़ा ख़बरें
- मेटा को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा: सरकार
- विदेशी चंदे पर कानून: कब और क्यों बना, कितनी बार बदला?
- सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-बिल्डर गठजोड़ पर कसा दांव, क्या है इसका मतलब?
- बाढ़ का कहर जारी, E20 पेट्रोल पर बड़ा अपडेट
- E20 पेट्रोल में मिलावट के दावे की पुष्टि नहीं, तेल कंपनियों की सफाई
- जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज, अदालत ने आरोपी को जेल भेजा
- वियतनाम में कमोडिटी डेरिवेटिव्स के लिए एक केंद्रीकृत और आधुनिक विनियमन
- दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी का नया कानून, 25% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए होंगी आरक्षित

