होम›फैसले›नीट-यूजी पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत बढ़ी, आदेश अब 12 अगस्त के लिए टला
फैसले

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत बढ़ी, आदेश अब 12 अगस्त के लिए टला

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई है। अब उनकी चार्जशीट पर संज्ञान लेने का आदेश 12 अगस्त तक टाल दिया गया है।

10 अगस्त 2026 को 07:16 am बजे
नीट-यूजी पेपर लीक मामले में न्यायिक हिरासत बढ़ी, आदेश अब 12 अगस्त के लिए टला

सौजन्य से:- Jagran

NEET-UG पेपर लीक मामले में टला आदेश, कोर्ट ने 12 अगस्त तक बढ़ाई आरोपियों की न्यायिक हिरासत

NEET-UG पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने का आदेश 12 अगस्त तक टाल दिया है। अदालत ने सभी आरोपियों की न्यायिक ...और पढ़ें

HighLights

- नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सुनवाई टली।

- कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई।

- पॉलीग्राफ टेस्ट की अर्जी खारिज हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने का आदेश टाल दिया है। अब अदालत इस मामले में 12 अगस्त को संज्ञान लेने का फैसला सुनाएगी।

वहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपियों की न्यायिक हिरासत 12 अगस्त तक बढ़ा दी है। कोर्ट के आदेश के अनुसार, सभी आरोपियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ की जाएगी।

अर्जी को खारिज किया

कोर्ट ने मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल और दिनेश बिवाल की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उनके पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए निर्देश देने की मांग की गई थी।

पहले 10 अगस्त तक बढ़ाई थी न्यायिक हिरासत

इससे पहले राउज एवेन्यू स्थित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने बीते गुरुवार को इस मामले में सभी 13 आरोपितों की न्यायिक हिरासत 10 अगस्त तक बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें- नीट-यूजी पेपर लीक में बड़ा खुलासा, ट्यूशन शिक्षकों ने रची पूरी साजिश

फास्ट ट्रैक गठित होने से यह मामला राउज एवेन्यू में ही न्यायाधीश अजय गुप्ता की अदालत में चल रहा था। फास्ट ट्रैक गठित होने पर मामला विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बलिगा के पास आ गया। उनके स्थानांतरण के बाद अजय गुप्ता को फास्ट ट्रैक कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की
फैसले

देवेंद्रकुला वेल्लालर ने SC टैग छोड़कर सामाजिक सम्मान की मांग की

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का निर्णय: टिकट न होने पर भी ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान
फैसले

अदालत‑एडीआर सहयोग से पारिवारिक विवादों का तेज़ समाधान

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई
फैसले

सुप्रीम कोर्ट का आदेश: मेरठ में 16,000‑से‑अधिक संपत्तियों पर कार्रवाई

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल
फैसले

परिवारिक विवादों में न्यायालय‑एडीआर का सहयोगी मॉडल

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को
फैसले

टिकट न मिलने पर भी 8 लाख का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी परिवार को

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की
फैसले

टिकट न मिलने पर भी मुआवजा मिलेगा: सुप्रीम कोर्ट ने 8 लाख की रक़म बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश
फैसले

सुप्रीम कोर्ट ने रिहायशी ज़ोन में वाणिज्यिक कार्यवाही पर सील लगाने का कड़ा आदेश

ताज़ा ख़बरें