होम›संविधान›सरकारी स्कूलों में No Entry का आदेश सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, यूपी-राजस्थान में पत्रकार-YouTubers की एंट्री पर रोक को चुनौती
संविधान

सरकारी स्कूलों में No Entry का आदेश सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, यूपी-राजस्थान में पत्रकार-YouTubers की एंट्री पर रोक को चुनौती

सरकारी स्कूलों में No Entry का आदेश सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, यूपी-राजस्थान में पत्रकार-YouTubers की एंट्री पर रोक को चुनौती सांकेतिक तस्वीर (AI) UP News: उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों, यूट्यूबर्…

23 अगस्त 2026 को 11:54 am बजे
सरकारी स्कूलों में No Entry का आदेश सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, यूपी-राजस्थान में पत्रकार-YouTubers की एंट्री पर रोक को चुनौती

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

सरकारी स्कूलों में No Entry का आदेश सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, यूपी-राजस्थान में पत्रकार-YouTubers की एंट्री पर रोक को चुनौती

सांकेतिक तस्वीर (AI)

UP News: उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश पर रोक के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. याचिका में सरकारी सर्कुलर को रद्द करने की मांग की गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश और बिना अनुमति फोटो-वीडियोग्राफी पर रोक लगाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. दोनों राज्यों के इस तरह के आदेशों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में संबंधित सर्कुलर को रद्द करने की मांग की गई है.

यूपी में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों पर भी सख्ती

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. अयोध्या में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के स्कूल परिसर में फोटो या वीडियो बनाने पर कार्रवाई की बात कही गयी है. अधिकारियों का तर्क है कि ऐसे लोगों की अनधिकृत गतिविधियों से पढ़ाई प्रभावित होती है और शिक्षकों व विद्यार्थियों की निजता एवं सुरक्षा से जुड़े सवाल पैदा होते हैं. आजमगढ़ समेत यूपी के अन्य जिलों में भी इसी तरह के निर्देश सामने आए हैं. वहां अधिकारियों ने स्कूलों में बिना अनुमति यूट्यूबर्स के प्रवेश और रिकॉर्डिंग पर रोक लगाने की बात कही है.

सुप्रीम कोर्ट में क्या दी गयी दलील?

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि बाहरी लोगों के प्रवेश और वीडियोग्राफी पर व्यापक रोक लगाने वाले आदेश नागरिकों के मौलिक अधिकारों से टकरा सकते हैं. याचिका में संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(a), 19(1)(g), 21 और 21-A का हवाला दिया गया है. याचिकाकर्ता ने दोनों राज्यों के संबंधित सर्कुलर को रद्द करने की मांग की है. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख महत्वपूर्ण होगा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और निजता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रतिबंध किस सीमा तक लगाए जा सकते हैं.

सरकारों का क्या है तर्क?

स्कूलों में बाहरी लोगों की अनधिकृत आवाजाही रोकने के पीछे बच्चों की सुरक्षा, निजता और पढ़ाई का माहौल बनाए रखने को प्रमुख वजह बताया जा रहा है. यूपी में अधिकारियों का कहना है कि कुछ सोशल मीडिया से जुड़े लोग बिना अनुमति स्कूलों में पहुंचकर शिक्षकों और विद्यार्थियों की रिकॉर्डिंग करते हैं, जिससे कक्षाओं में व्यवधान पैदा हो सकता है. दूसरी ओर, इस व्यवस्था को लेकर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि मीडिया या आम लोगों की पहुंच सीमित कर दी गयी, तो सरकारी स्कूलों की समस्याएं और व्यवस्थागत कमियां सामने कैसे आएंगी. यही पहलू अब विवाद का बड़ा हिस्सा बन गया है.

स्कूलों की निगरानी और पारदर्शिता के बीच संतुलन का सवाल

मामले में एक तरफ बच्चों की निजता और सुरक्षा है, तो दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों की व्यवस्था में पारदर्शिता और जन निगरानी का मुद्दा है. सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के बाद अब बहस इस बात पर केंद्रित होगी कि स्कूल परिसर में अनधिकृत प्रवेश और रिकॉर्डिंग रोकने के लिए सरकार कितनी व्यापक पाबंदी लगा सकती है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका के बाद इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. अदालत की आगे की कार्यवाही से यह स्पष्ट होगा कि यूपी और राजस्थान के इन आदेशों को लेकर कानूनी स्थिति क्या बनती है.

यह भी पढ़ें: बलिया में न्याय के लिए टावर पर चढ़ा पीड़ित: बोला- पुलिस की लापरवाही ने यहां तक पहुंचाया, 10 लाख और जमीन की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय सभा विशेष प्रतिनिधियों का पहला सम्मेलन शुरू, 17 मसौदा कानूनों पर चर्चा
संविधान

राष्ट्रीय सभा विशेष प्रतिनिधियों का पहला सम्मेलन शुरू, 17 मसौदा कानूनों पर चर्चा

डिजिटल कानून दौड़: QUATEST 3 में 19 सवालों का कानूनी चुनौती
संविधान

डिजिटल कानून दौड़: QUATEST 3 में 19 सवालों का कानूनी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: समान पद पर वरिष्ठ को जूनियर से कम वेतन नहीं मिल सकता
संविधान

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: समान पद पर वरिष्ठ को जूनियर से कम वेतन नहीं मिल सकता

पौध किस्म अधिकारों का प्रबंधन विज्ञान‑प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपा, बौद्धिक संपदा कानून में व्यापक संशोधन
संविधान

पौध किस्म अधिकारों का प्रबंधन विज्ञान‑प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपा, बौद्धिक संपदा कानून में व्यापक संशोधन

ECI ने SIR के बावजूद चुनावी नतीजों पर असर नहीं मानते, TMC का ताजा चुनाव का याचिका खारिज
संविधान

ECI ने SIR के बावजूद चुनावी नतीजों पर असर नहीं मानते, TMC का ताजा चुनाव का याचिका खारिज

इलेक्शन कमिशन के निर्णय‑निर्धारण में असहमति और बहुमत का संतुलन
संविधान

इलेक्शन कमिशन के निर्णय‑निर्धारण में असहमति और बहुमत का संतुलन

सुप्रीम कोर्ट ने 1986 के बायोजो इम्मैन्युअल फैसले को आधार बनाते हुए वंदे मातरम् संशोधन को संवैधानिक चुनौती दी
संविधान

सुप्रीम कोर्ट ने 1986 के बायोजो इम्मैन्युअल फैसले को आधार बनाते हुए वंदे मातरम् संशोधन को संवैधानिक चुनौती दी

ईसी के बयान से स्पष्ट: भाजपा और चुनाव आयोग का एकमत निर्णय, SIR पर विवाद खत्म
संविधान

ईसी के बयान से स्पष्ट: भाजपा और चुनाव आयोग का एकमत निर्णय, SIR पर विवाद खत्म

ताज़ा ख़बरें