होम›सुप्रीम कोर्ट›नोएडा में अदालत के आदेश पर मकान खाली कराने गई पुलिस के साथ बदसलूकी
सुप्रीम कोर्ट

नोएडा में अदालत के आदेश पर मकान खाली कराने गई पुलिस के साथ बदसलूकी

नोएडा के सेक्टर 29 स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट में कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने गई पुलिस टीम के साथ एक महिला ने अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली।

10 अगस्त 2026 को 07:17 am बजे
नोएडा में अदालत के आदेश पर मकान खाली कराने गई पुलिस के साथ बदसलूकी

सौजन्य से:- Jagran

अदालत के आदेश पर मकान खाली कराने गई नोएडा पुलिस से बदसलूकी, दारोगा ने महिला पर दर्ज कराया केस

नोएडा के सेक्टर 29 स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट में कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने गई पुलिस टीम के साथ एक महिला ने अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाध ...और पढ़ें

HighLights

- नोएडा में कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने गई थी पुलिस।

- महिला रश्मि शर्मा ने पुलिस टीम से की अभद्रता, बाधा डाली।

- दारोगा की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा में सेक्टर 29 स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट में कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराने गईं महिला दारोगा और उन की टीम के साथ एक महिला ने अभद्रता की।

आरोप है कि महिला ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम को धमकाया भी। दारोगा ने सेक्टर-20 थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

मकान खाली कराने का आदेश

सहारनपुर के शास्त्री नगर की रहने वालीं सुकृति बंसल नोएडा सेक्टर 20 थाने में दारोगा के पद पर तैनात हैं। वह आठ अगस्त को अपनी टीम व अन्य कर्मचारियों के साथ सेक्टर 29 स्थित पार्क व्यू अपार्टमेंट गईं थीं। अपर जिला न्यायाधीश के आदेश पर पुलिस मकान खाली कराने गई थी।

कोर्ट का आदेश मानने से इनकार

कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगरीय परिसर किरायेदारी विनियमन अधिनियम के तहत जारी अंतिम आदेश के तहत की जा रही थी। वहां पर रश्मि शर्मा नाम की महिला ने कोर्ट के आदेश को मानने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि रश्मि ने दारोगा और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। सरकारी काम में बाधा डालते हुए हंगामा किया। इसके चलते कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का आदेश: गुरुग्राम में गिराए जाएंगे 100 से ज्यादा अवैध निर्माण, विशेष टास्क फोर्स तैयार

इस बारे में अधिकारियों को जानकारी देते हुए शिकायत की गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दारोगा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच कराई जा रही।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मेरठ आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 108 नई दुकानों का निर्माण शुरू किया
सुप्रीम कोर्ट

मेरठ आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत 108 नई दुकानों का निर्माण शुरू किया

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या महिलाएं सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं?
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: क्या महिलाएं सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी: ‘अधिकारियों को महाशक्तिशाली CEC से निष्क्रिय बना दें’
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने दी चेतावनी: ‘अधिकारियों को महाशक्तिशाली CEC से निष्क्रिय बना दें’

सुप्रीम कोर्ट ने आईसीयू स्टाफ की भर्ती को 6 महीनों, बुनियादी ढांचा 9 महीनों में पूरा करने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आईसीयू स्टाफ की भर्ती को 6 महीनों, बुनियादी ढांचा 9 महीनों में पूरा करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के अवैध रिहायशी‑व्यावसायिक निर्माणों पर विशेष आयोग स्थापित किया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के अवैध रिहायशी‑व्यावसायिक निर्माणों पर विशेष आयोग स्थापित किया

क्या महिलाएं सुरक्षा के लिये हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण
सुप्रीम कोर्ट

क्या महिलाएं सुरक्षा के लिये हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण

ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक में मतदाता सूची एसआईआर पर ली गई मुख्य मंज़ूरियाँ
सुप्रीम कोर्ट

ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्तों की बैठक में मतदाता सूची एसआईआर पर ली गई मुख्य मंज़ूरियाँ

क्या महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण
सुप्रीम कोर्ट

क्या महिलाएं अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रख सकती हैं? सुप्रीम कोर्ट का दृष्टिकोण

ताज़ा ख़बरें