सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई को सहमत
सुप्रीम कोर्ट ने थिरुप्परंकुंड्रम दीपम विवाद पर तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति व्यक्त की है। मद्रास हाईकोर्ट ने पहले यह आदेश दिया था कि राज्य के थिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाया जा सकता है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यह धार्मिक प्रथा कानून और व्यवस्था को प्रभावित नहीं करती है।

सौजन्य से:- Jagran
थिरुप्परंकुंड्रम दीपम विवाद: तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें मद्रास हाईकोर्ट के थिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति देने वाले आदेश को च ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई को सहमत।
- मद्रास हाईकोर्ट ने दीप जलाने की अनुमति दी थी।
- सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक से इनकार किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु सरकार की उस याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति व्यक्त की। इसमें मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें राज्य के थिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी पर दीप जलाने की अनुमति दी गई थी।
जस्टिस अरविंद कुमार और विपुल एम. पंचोली की पीठ ने मूल याचिकाकर्ताओं, रामा रविकुमार और अन्य को नोटिस जारी किया, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की याचिका को लंबित मामले के साथ जोड़ते हुए इसे स्थगित कर दिया।
मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने मदुरै बेंच के छह जनवरी के आदेश को चुनौती दी है। इसने एक दिसंबर, 2025 के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा था, जिसमें त्योहार के दिन दीप जलाने का आदेश दिया गया था।
छह जनवरी को हाईकोर्ट ने एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि इस धार्मिक प्रथा के कारण कानून और व्यवस्था को लेकर जो आशंका है, वह केवल उनकी सुविधा के लिए बनाया गया "काल्पनिक भूत" है। इसने स्पष्ट किया कि जिस स्थान पर पत्थर का खंभा (दीपथून) स्थित है, वह श्री सुब्रमणिया स्वामी मंदिर का है और वर्तमान में वक्फ बोर्ड का इस मामले में कोई अधिकार नहीं है।
खबरें और भी
हाईकोर्ट ने कहा,"यह हास्यास्पद है और विश्वास करना कठिन है कि शक्तिशाली राज्य द्वारा यह डर कि देवस्थानम के प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में स्थित पहाड़ी के शीर्ष के निकट पत्थर के खंभे पर दीप जलाने की अनुमति देने से सार्वजनिक शांति में विघ्न आएगा।"
इसने कहा,"बेशक, ऐसा केवल तभी होगा जब ऐसा विघ्न स्वयं राज्य द्वारा प्रायोजित किया जाए। हम प्रार्थना करते हैं कि कोई भी राज्य अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए उस स्तर तक न गिरे।" एक दिसंबर, 2025 को हाईकोर्ट के एकल न्यायाधीश ने याचिका को मंजूरी दी और त्योहार के दिन दीप जलाने का आदेश दिया।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

