मुस्लिम समाज ने शुरू किया यूसीसी के विरोध में धरना, कोर्ट जाएंगे आरिफ मसूद के साथ!
मध्य प्रदेश सरकार के यूसीसी के विरोध में धरना दिया जा रहा है, जिसमें व्यापक पुलिस व्यवस्था के साथ कई लोग शामिल हुए हैं।

सौजन्य से:- ETV Bharat
UCC के विरोध में मुस्लिम समाज का धरना शुरू, आरिफ मसूद जाएंगे कोर्ट
मध्य प्रदेश में शादी, तलाक, लिव इन रिलेशन, प्रॉपर्टी, वसीयत आदि क्षेत्रों के लिए समान कानून लागू, भोपाल के विधायक ने किया विरोध.
By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : July 22, 2026 at 7:03 AM IST
भोपाल : मध्य प्रदेश में यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पास होने के बाद भोपाल के स्थानीय विधायक विरोध पर उतर आए हैं. विधायक आरिफ मसूद ने मंगलवार को यादगार-ए-शाहजहानी पार्क पर मुस्लिम समाज के साथ धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने UCC को "काला कानून" बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की.
हम यूसीसी नहीं मानेंगे, कोर्ट जाएंगे : आरिफ मसूद
मध्य प्रदेश विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पास हो गया है. विपक्ष ने भले ही इसका पुरजोर किया हो लेकिन सत्ता पक्ष ने बहुमत के आधार पर इसे पास कर दिया है. UCC लागू होने के बाद अब मुस्लिम समाज सड़कों पर उतर आया है. भोपाल के शाहजहानी पार्क में यूसीसी के खिलाफ धरना देते हुए भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा, '' हम इस काले कानून को नहीं मानेंगे और इसके खिलाफ कोर्ट जाकर इसे चैलेंज करेंगे और कानूनी लड़ाई लड़ेंगे.
एक वर्ग कानून के दायरे से बाहर, फिर समान कानून कैसे : आरिफ मसूद
भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने यूसीसी कानून केवल मुसलमानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लाया है. आरिफ मसूद ने कहा, '' यदि सरकार वास्तव में "एक देश, एक कानून" की बात करती है, तो किसी भी वर्ग को इससे अलग नहीं रखा जाना चाहिए.'' उनका कहना था कि जब कुछ समुदायों को UCC के दायरे से बाहर रखा गया है, तो फिर "एक देश, एक कानून" का दावा कैसे सही माना जा सकता है?
उन्होंने यह भी कहा कि विरोध केवल धरने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा. मसूद बोले कि आज से इस आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा और प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन तेज किए जाएंगे.
क्यों हो रहा यूसीसी बिल का विरोध
यूसीसी में प्रमुख तौर पर शादी, तलाक, लिव इन रिलेशन, प्रॉपर्टी, वसीयत आदि क्षेत्रों में समान कानून लागू किया गया है. मुख्य रूप से एक ही शादी, लिव इन रिलेशन के रजिस्ट्रेशन, हलाला के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की चर्चा ज्यादा है. वहीं, कांग्रेस विधायक ने कई वजहों से यूसीसी को मुस्लिम विरोधी बताया है.
यह भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश विधानसभा में UCC बिल पास, बना देश का चौथा राज्य, लिव-इन रिलेशनशिप की शर्तें
धरना स्थल पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने सरकार से UCC को वापस लेने की मांग की और कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा. वहीं, पूरे कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

बस्तर में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत की तैयारियां की गईं

ट्रांसजेंडर योजना और लोक अदालत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम

मेटा के लिए भारतीय कानून का सख्त निर्देश: सीसीएएम और सिंथेटिक कंटेंट पर कार्रवाई की बातचीत

विदेशी फंडिंग के नए नियमों पर भारत-अमेरिका में बढ़ता तनाव

सीमा सुरक्षा बलों को कानूनी जागरूकता अभियान में शामिल करने के लिए प्रतिनिधि का प्रस्ताव

सिर्फ ग्लोबल पॉलिसी से नहीं, भारतीय कानून से मेटा को भी कैसा पालन?
ताज़ा ख़बरें
- मेटा को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा: सरकार
- विदेशी चंदे पर कानून: कब और क्यों बना, कितनी बार बदला?
- सुप्रीम कोर्ट ने बैंक-बिल्डर गठजोड़ पर कसा दांव, क्या है इसका मतलब?
- बाढ़ का कहर जारी, E20 पेट्रोल पर बड़ा अपडेट
- E20 पेट्रोल में मिलावट के दावे की पुष्टि नहीं, तेल कंपनियों की सफाई
- जमानत के लिए फर्जी दस्तावेज, अदालत ने आरोपी को जेल भेजा
- वियतनाम में कमोडिटी डेरिवेटिव्स के लिए एक केंद्रीकृत और आधुनिक विनियमन
- दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी का नया कानून, 25% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए होंगी आरक्षित

