US: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का संवेदनशील डेटा देने से इनकार
{"_id":"6a89632d917cc8cd2f06dc3c","slug":"us-court-blocks-trump-administration-from-accessing-sensitive-data-of-millions-commercial-drivers-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी अदालत ने ट…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a89632d917cc8cd2f06dc3c","slug":"us-court-blocks-trump-administration-from-accessing-sensitive-data-of-millions-commercial-drivers-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का संवेदनशील डेटा देने से इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिकी अदालत ने ट्रंप प्रशासन को दिया झटका, करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का संवेदनशील डेटा देने से इनकार
Sat, 22 Aug 2026 02:21 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, वॉशिंगटन
पीटीआई, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:21 PM IST
सार
अमेरिका की एक संघीय अदालत ने ट्रंप प्रशासन को झटका देते हुए करोड़ों कमर्शियल ड्राइवरों का डेटा तक पहुंच देने से इनकार कर दिया है। हालांकि अभी यह रोक अस्थायी है। देश के कई राज्यों ने संघीय सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अमेरिकी संघीय जज ने ट्रंप प्रशासन को 1.7 करोड़ से ज्यादा कमर्शियल ड्राइवरों की संवेदनशील निजी जानकारी वाले डेटाबेस को हासिल करने से अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस जानकारी में उनके सोशल सिक्योरिटी और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर भी शामिल हैं। वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल जे जोन्स के अनुसार, अदालत ने इस आदेश में अमेरिकी सरकार ने डेटा नहीं देने पर 'अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ मोटर व्हीकल एडमिनिस्ट्रेटर्स' को दी जाने वाली एक करोड़ डॉलर से ज्यादा की संघीय फंडिंग रोकने की भी धमकी दी थी। अब अदालत ने प्रशासन को ऐसा करने से भी रोक दिया है।
ट्रंप प्रशासन को लगा झटका
जोन्स और राज्य के अटॉर्नी जनरलों के एक समूह ने अमेरिकी परिवहन विभाग, संघीय मोटर कैरियर सुरक्षा प्रशासन और होमलैंड सुरक्षा विभाग की मांगों को चुनौती दी थी। वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा कि कोर्ट का आदेश परिवहन विभाग को रिकॉर्ड हासिल करने से अस्थायी रूप से रोकता है और कानूनी कार्यवाही चलने तक होमलैंड सुरक्षा विभाग के समन पर प्रभावी रूप से रोक लगाता है। जोन्स ने कहा, 'अदालत का आदेश लाखों कमर्शियल ड्राइवरों की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए एक अहम जीत है।'
क्या है पूरा विवाद
विज्ञापन
ट्रंप प्रशासन को लगा झटका
जोन्स और राज्य के अटॉर्नी जनरलों के एक समूह ने अमेरिकी परिवहन विभाग, संघीय मोटर कैरियर सुरक्षा प्रशासन और होमलैंड सुरक्षा विभाग की मांगों को चुनौती दी थी। वर्जीनिया के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा कि कोर्ट का आदेश परिवहन विभाग को रिकॉर्ड हासिल करने से अस्थायी रूप से रोकता है और कानूनी कार्यवाही चलने तक होमलैंड सुरक्षा विभाग के समन पर प्रभावी रूप से रोक लगाता है। जोन्स ने कहा, 'अदालत का आदेश लाखों कमर्शियल ड्राइवरों की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए एक अहम जीत है।'
विज्ञापन
क्या है पूरा विवाद
- यह विवाद 'कमर्शियल ड्राइवर लाइसेंस इन्फॉर्मेशन सिस्टम' पर केंद्रित है। कांग्रेस ने 1986 में यह सिस्टम बनाया था ताकि राज्य, कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के बारे में जानकारी साझा कर सकें और यह पता लगा सकें कि आवेदक के पास किसी दूसरे राज्य में लाइसेंस है या नहीं।
- 1988 से, परिवहन विभाग ने राज्यों के लिए इस सिस्टम को चलाने के लिए एक निजी गैर-लाभकारी संगठन, 'अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ़ मोटर व्हीकल एडमिनिस्ट्रेटर्स' के साथ अनुबंध किया है।
- कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस आवेदन को मंजूरी देने से पहले, राज्य आवेदक की पहचान, मेडिकल फिटनेस, इमिग्रेशन स्टेटस और उन अन्य राज्यों में लाइसेंसिंग और ड्राइविंग इतिहास की पुष्टि करते हैं जहां उस व्यक्ति को लाइसेंस मिला हो सकता है।
- डेटाबेस में रखे गए रिकॉर्ड में ड्राइवर का नाम, जन्म तिथि, सोशल सिक्योरिटी नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और जानकारी देने वाले राज्य का विवरण शामिल होता है।
- मुकदमों में आरोप लगाया गया है कि संघीय एजेंसियां, एसोसिएशन से रिकॉर्ड लेकर और उसका इस्तेमाल करके एक अलग डेटाबेस बनाने की कोशिश कर रही हैं। यह कई प्राइवेसी कानूनों का उल्लंघन है।
- गठबंधन का दावा है कि प्रस्तावित डेटाबेस में सोशल सिक्योरिटी नंबर और अन्य निजी जानकारी के इस्तेमाल या शेयरिंग को नियंत्रित करने वाले सुरक्षा उपाय नहीं होंगे।
- एरिजोना, कैलिफोर्निया, कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, हवाई, इलिनोइस, मेन, मैरीलैंड, मैसाचुसेट्स, मिशिगन, नेवादा, न्यू जर्सी, न्यू मैक्सिको, न्यूयॉर्क, ओरेगन, वरमोंट, वाशिंगटन और विस्कॉन्सिन के अटॉर्नी जनरल के साथ-साथ डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया और पेंसिल्वेनिया भी इस कानूनी कार्रवाई में शामिल हुए।
विज्ञापन
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प प्रशासन को विवादास्पद नागरिकता डेटाबेस के उपयोग की स्वीकृति दी
- सुप्रीम कोर्ट ने SAVE डेटाबेस के इस्तेमाल को मंजूरी दी, ट्रम्प प्रशासन को राहत
- कानून का सही उपयोग: बहादुरपुर में एससी-एसटी अधिनियम पर बैठक
- सुप्रीम कोर्ट ने हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की याचिका खारिज की, आदेश से नहीं थोप सकते भाषा
- एपी हाई कोर्ट ने अमरावती को राजधानी मानने के बाद तीन‑राजधानी प्रस्ताव को निरर्थक घोषित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने क्यों नहीं रोका SIR?
- महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह की बरी को चुनौती, दिल्ली कोर्ट में दायर की अपील
- ICU सुधार में नया कदम: कोर्ट ने बुनियादी ढाँचा 9 महीने, स्टाफिंग 6 महीने में पूरा करने का आदेश

