मॉनसून सत्र में वित्त मंत्री ने महत्वपूर्ण विधेयक पेश किया, विपक्षी सांसदों ने किया विरोध
लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया, जिसमें पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007 और इनकम-टैक्स एक्ट, 2025 में बदलाव किया जाएगा।

सौजन्य से:- ETV Bharat
मॉनसून सत्र का 12वां दिन: लोकसभा में सीतारमण ने कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया
Published : August 4, 2026 at 10:35 AM IST
|Updated : August 4, 2026 at 2:38 PM IST
संसद के मॉनसून सत्र के 12वें दिन की कार्यवाही भी विपक्षी सांसदों के हंगामे की भेंट चढ़ा. इस सत्र में कुल 19 बैठके होंगी. अब तक के इस सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध जारी रहा. ऐसा एक भी दिन नहीं हुआ जब विपक्षी सांसदों ने सदन में हंगामा नहीं किया हो. हालांकि इस बीच सरकार ने कई महत्वपूर्ण बिल भी पास करायी. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमलावर है. वहीं आज सदन शुरू होने से पहले एनडीए पार्लियामेंट्री पार्टी की 'मंगल मिलन' मीटिंग भी हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए के दूसरे नेता शामिल हुए. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पेश किया. प्रस्तावित कानून पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट, 2007, इनकम-टैक्स एक्ट, 2025, और फाइनेंस एक्ट, 2026 में बदलाव करना चाहता है.
LIVE FEED
कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कराधान एवं अन्य कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश किया. यह बिल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम एक्ट, 2007 और इनकम-टैक्स एक्ट, 2025 में और बदलाव करेगा, और फाइनेंस एक्ट, 2026 में भी बदलाव करेगा.
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026 पेश
राज्यसभा में मंत्री नित्यानंद राय ने जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन (अमेंडमेंट) बिल, 2026 को विचार और पास करने के लिए पेश किया.
दोनों सदनों की कार्यवाही फिर से शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे फिर से शुरू हो गई है.
राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर से शुरू हो गई.
चढ़ावा चोरी से आम आदमी गुस्से में है, हम इस पर चर्चा चाहते हैं: सांसद डिंपल यादव
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, 'मुझे लगता है कि जो चोरी हुई है, उससे हर आम आदमी गुस्से में है, और हम इस पर चर्चा चाहते हैं. लेकिन सरकार इस पर चर्चा नहीं करना चाहती. यह देश का पैसा है. हम चाहते थे कि इसका सही इस्तेमाल हो, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हमें तो यह भी नहीं पता कि कितना लूटा गया है. कहीं न कहीं, यह देश की धरोहर है, और मुझे लगता है कि सरकार को इसे बहुत गंभीरता से लेना चाहिए.' पटना और मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर वह कहती हैं, 'यह बहुत अच्छा नतीजा है, लेकिन उसके मुकाबले, क्योंकि यह उपचुनाव था, और अगर उत्तर प्रदेश में रेगुलर चुनाव होते हैं, तो अलग हालात बन सकते हैं. इस तरह के अच्छे हालात हो सकते हैं लेकिन एक पार्टी के तौर पर हम पूरी तरह तैयार हैं. इससे पता चलता है कि लोगों में कितना गुस्सा है और वे सरकार से कितने नाखुश हैं.'
पटना, मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी ने ये कहा
पटना और मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, 'यह साफ है कि लोग अब बीजेपी से तंग आ चुके हैं. वे समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है, और मुझे लगता है कि यह शुरुआत है.'
डीएमके सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया
कावेरी जल मुद्दे पर डीएमके सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया.
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. प्रश्न काल शुरू होते ही विपक्षी सांसद नारेबाजी करने लगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने उन्हें समझाया. उन्होंने कहा कि सदन में हंगामा करना उचित नहीं है. नारेबाजी, तख्तियों से हम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकते हैं. हालांकि सांसदों की नारेबाजी जारी रही.
दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हो गई.
सदन शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों की बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद भवन में I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेताओं की एक बैठक की अध्यक्षता की.
विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया
विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सांसदों ने चंदा चोरी को लेकर नारेबाजी की. एक दान पेटी रखकर इसमें कुछ दान भी दे रहे थे. वहीं कई सांसद प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन किया.
विपक्ष चाहता है कि गृह मंत्री माफी मांगें : सांसद सौगत रॉय
टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा, 'विपक्ष चाहता है कि गृह मंत्री माफ़ी मांगें और राम मंदिर चंदा चोरी पर जवाब चाहते हैं.' बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा, 'हवा बीजेपी के खिलाफ है. लोग और जेन जी उनसे नाराज हैं. इसलिए उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी.'
सदन चलाना है तो गृह मंत्री को सदन में आकर बोलना पड़ेगा: सांसद पवन खेड़ा
कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, 'होम मिनिस्टर हाउस में आकर इस देश की आने वाली पीढ़ियों के साथ जो हुआ है या हो रहा है, उस पर बयान देना बहुत बड़ी बात समझते हैं. चाहे डोनेशन चुराना हो या युवाओं का भविष्य चुराना, दोनों ही जरूरी मुद्दे हैं. अगर आपको हाउस चलाना है, तो आकर इस पर बात करें.' उपचुनाव वोटों की गिनती पर वे कहते हैं, 'एक बात कॉमन है- बीजेपी को दोनों जगहों (दतिया और बांकीपुर) पर हार का सामना करना पड़ा.
पीएम मोदी समेत एनडीए के तमाम बड़े नेता 'मंगल मिलन' में शामिल हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और एनडीए के दूसरे नेता नई दिल्ली में पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग, ‘मंगल मिलन’ में शामिल हुए.
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बड़े मामलों की सुनवाई

राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 10 अगस्त को सुनवाई

भाजपा हमलावर, अदालत ने बोला झूठे थे उत्पीड़न के आरोप बृजभूषण शरण सिंह केस पर

लाइव लॉ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण आदेश और निर्णय - 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026

न्यायालय की संवेदनशीलता पुस्तिका

दिल्ली केस में भाग जाने वाली पत्नी और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पटना हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत के बाद दिया व्यक्ति के लापता होने के मामले में सीबीआई जांच का आदेश

निरीक्षण, मूल्यांकन और शिकायतें: केंद्र ने ट्रिब्यूनलों के लिए नए आयोग का प्रस्ताव रखा
ताज़ा ख़बरें
- ममता बनर्जी पर हमला: अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला
- इलाहाबाद उच्च न्यायालय साप्ताहिक राउंड-अप: 3 अगस्त - 9 अगस्त, 2026
- यूपी में खराब कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने की सरकार की आलोचना
- भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया: अखिलेश यादव
- स्मृति सभा में शामिल होने पर टिस के दो छात्रों की गिरफ्तारी, अदालत ने जमानत देने से किया इनकार
- मंत्री पटेल ने विपक्ष के आरोपों का दी reply, कहा नहीं ओबीसी आरक्षण घटाया
- क्या भारत में किसी राज्य में धर्म परिवर्तन के लिए सबसे सख्त कानून है?
- ट्रिब्यूनल ने यूपी कार दुर्घटना में मारे गए दंपति के बच्चों को 44 लाख का मुआवजा दिलाया

