होम›मुकदमे›हवाई किराए की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनी याचिका, ब्रिक्स शिखर से जीएसटी परिषद की बैठक टल गई
मुकदमे

हवाई किराए की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनी याचिका, ब्रिक्स शिखर से जीएसटी परिषद की बैठक टल गई

सुप्रीम कोर्ट ने आज एयरलाइन कंपनियों द्वारा किराए और अतिरिक्त शुल्क में की जा रही मनमानी वृद्धि को रोकने की याचिका पर सुनवाई की, जहाँ सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मीनारायणन ने स्वतंत्र नियामक बनाने की मांग की। इसी बीच, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण 12 सितंबर को निर्धारित जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक को सात अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया। सरकार ने हाल ही में 4,000 टन बफ़र प्याज 35 रुपये प्रति किलो की कीमत पर 17 शहरों में बिक्री के जरिए कीमतों को स्थिर करने के कदम उठाए।

7 सितंबर 2026 को 04:31 am बजे
हवाई किराए की मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनी याचिका, ब्रिक्स शिखर से जीएसटी परिषद की बैठक टल गई

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a9e2294f80f0758ed0fd721","slug":"business-updates-airfare-case-supreme-court-india-sebi-rbi-forex-gold-silver-crude-price-apple-new-launching-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"व्यापार जगत: हवाई किराये में मनमानी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई; 12 सितंबर की जीएसटी परिषद बैठक टली","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}

व्यापार जगत: हवाई किराये में मनमानी पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई; 12 सितंबर की जीएसटी परिषद बैठक टली

Mon, 07 Sep 2026 08:04 AM IST

ज्योति भास्कर

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला।

Published by: ज्योति भास्कर

Updated Mon, 07 Sep 2026 08:04 AM IST

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

हवाई किराये और अन्य शुल्क में विमानन कंपनियों की तरफ से मनमानी बढ़ोतरी को रोकने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। सामाजिक कार्यकर्ता एस लक्ष्मीनारायणन ने यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए स्वतंत्र नियामक बनाने की मांग की है। केंद्र ने 17 अगस्त को कोर्ट को बताया था कि वायुयान अधिनियम, 2024 के तहत नए नियमों को तीन सप्ताह में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

विज्ञापन

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की वजह से टली जीएसटी परिषद की बैठक

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की वजह से 12 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक टल गई है। अब यह सात अक्तूबर को होगी। दरअसल, भारत 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में सालाना ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सीतारमण की अध्यक्षता वाली इस परिषद में राज्यों के वित्त मंत्री शामिल हैं और यह बैठक एक साल से अधिक वक्त के बाद हो रही है।

विज्ञापन

सरकार ने 10 दिन में 17 शहरों में बेचा 4,000 टन बफर प्याज

कीमतों में उछाल के बीच सरकार ने प्याज के दामों पर अंकुश लगाने के लिए पिछले 10 दिनों में 17 शहरों में लगभग 4,000 टन प्याज सब्सिडी दरों पर बेचा है। उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने बताया कि बफर स्टॉक वाली ये प्याज रिटेल मार्केट में 35 रुपये के भाव पर बेची गई है। केंद्रीय एजेंसियों के पास वर्ष 2026 के लिए 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक मौजूद है। प्याज को विशेष ट्रेन कांदा एक्सप्रेस और ट्रकों के जरिये प्रमुख खपत केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन

यूरोप का प्रमुख डीजल आपूर्तिकर्ता बना भारत

रूस से डीजल निर्यात पर जारी प्रतिबंधों और अमेरिका से आपूर्ति कमजोर पड़ने के बीच भारत यूरोप के लिए डीजल का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बना है। ऊर्जा और माल ढुलाई क्षेत्र के रियल-टाइम आंकड़े उपलब्ध कराने वाली कंपनी वॉर्टेक्सा के अनुसार, अगस्त में बाब-अल-मंदेब मार्ग से यूरोप जाने वाले डीजल में करीब 60% हिस्सेदारी भारत की रही। अगस्त में यूरोप जा रहे जहाजों के जरिए इस मार्ग से प्रतिदिन करीब दो लाख बैरल डीजल गुजरा।

एपल का आईफोन अल्ट्रा व 18 प्रो की लॉन्चिंग 9 सितंबर को

एपल सरप्राइज एंड शाइन इवेंट्स में नौ सितंबर को नई स्मार्टवॉच, एयरपॉड्स और बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ-साथ नई आईफोन रेंज भी पेश करेगी। इस दौरान कंपनी पहले फोल्डेबल आईफोन का एलान कर सकती है। यह कंपनी के स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि इस मौके पर कंपनी फोल्डेबल फोन आईफोन अल्ट्रा के साथ-साथ आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स भी पेश करेगी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?
मुकदमे

ECI के दावे पर संदेह: क्या सुप्रीम कोर्ट ने नया फॉर्म‑6 घोषणा मंज़ूर किया?

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत
मुकदमे

बबेरू के दूकानदारों को सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश, विवाद में मिली राहत

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल
मुकदमे

तेलंगाना हाईकोर्ट ने SRSP विस्थापित महिला को कृषि भूमि न मिलने पर सरकार को किया कड़ा सवाल

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं
मुकदमे

फु क्वोक में छात्र मॉक ट्रायल से कानूनी ज्ञान और सामाजिक कौशल हासिल करते हैं

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी
मुकदमे

हाईकोर्ट ने किठौर मामले में आरोपी की जमानत अस्वीकृत, गवाहों पर दबाव की सम्भावना को प्राथमिकता दी

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ में 16,726 अवैध निर्माणों को सील‑ध्वस्त करने का आदेश दिया

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना
मुकदमे

हाईकोर्ट ने डॉक्टरों को चेतावनी: इलाज में देरी नहीं, २५,००० रुपये जुर्माना

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न
मुकदमे

MP उच्च न्यायालय में याचिकाओं से टैक्‍स ऑडिट डेडलाइन पर बढ़े प्रश्न

ताज़ा ख़बरें